जनपद स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारम्भ, पहले दिन कबड्डी मुकाबलों में छाए खिलाड़ी

गौतमबुद्धनगर। जनपद स्तरीय सब जूनियर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरुवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता (4 से 6 जून) में बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, नेटबॉल और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के पहले दिन बास्केटबॉल और कबड्डी मुकाबलों का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल में रामाज्ञा स्कूल नोएडा, ड्रिबलिंग ड्रिल्स बास्केटबॉल अकादमी, जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, नोएडा बास्केटबॉल क्लब, बास्केटबॉल हीरोज, चैंप्स अकादमी और दादरी बास्केटबॉल क्लब की बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लिया।

वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 12 और बालिका वर्ग की 6 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में नई बस्ती की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जे.डी. अकादमी को 17-10 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में एस.वी.एफ. और मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें एस.वी.एफ. की टीम विजयी रही और प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली एवं मास्टर बालचंद नागर ने किया। इस अवसर पर सुमित नागर समेत खेल प्रशिक्षक, खेल प्रेमी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

यह भी देखे:-

दस साल की छात्रा वैष्णवी अरोड़ा ने हॉर्स राइडिंग शो में अपने नाम किये एक गोल्ड,दो सिल्वर,दो कांस्य पद...
INTER RYAN SKATING CHAMPIONSHIP AT RYAN GREATER NOIDA
अंतरराष्ट्रीय पुलिस फायर गेम्स में पदक जीतने पर महिला पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित
मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात
डीएम बी.एन . सिंह का युवाओं को नायाब तोहफा, 164 गांवों में वॉलीबाल का सामान वितरित, मैदान में खेल सक...
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन , गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कार...
एस्टर पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट स्टेयर्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
उत्तर प्रदेश रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव बने आकाश रावल 
प्रथम ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर 8 सितम्बर से खेल प्रतियोगिता
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय राष्ट्रीय एथलीट मीट का भव्य समापन, डीपीएस फरीदाबाद बना चैंपियन विज...
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के बच्चों ने लहराया परचम, जीते कई मेडल्स
कराटे चैंपियनशिप में कराटे प्लेनेट गौतमबुद्ध नगर के 10 बच्चों ने झटके पदक
लखनऊ के स्केटर्स बच्चों के साथ जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह ने की सीएम के प्रमुख सचिव से मुलाकात, स्टेड...
अपने गुरु तेंदुलकर को पछाड़कर रोहित शर्मा ने वन-डे मैच में रचा ये इतिहास