उत्तर प्रदेश रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव बने आकाश रावल 

ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व स्केटिंग कोच आकाश रावल ने बताया कि बीते 26 से 27 मार्च को हरियाणा के सोनीपत गोहाना में रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग 2022 का आयोजन हुआ था |

यह मीटिंग रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और ओलंपिक  मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर दत्त, मुख्य संरक्षक और आई.पी.एस डी.आई.जी श्री ओ.पी नरवाल और महासचिव उमेश सैनी के द्वारा की गई |
इस मीटिंग में गुजरात, तमिलनाडु, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आदि राज्यों से स्केटिंग कोच आए थे | जिसमे ग्रेटर नॉएडा के स्केटिंग कोच आकाश रावल ने उत्तर प्रदेश की तरफ इस मीटिंग में हिस्सा लिया था |

इस मीटिंग में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आकाश रावल को उत्तर प्रदेश रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन का महासचिव बनाने का निर्णय लिया गया |

फेडरेशन के प्रेसिडेंट और ओलंपिक रेसलर योगेश्वर दत्त, ने 28 मार्च को सोनीपत के गोहाना में अपनी रेसलिंग की योगेश्वर दत्त कुश्ती एकेडमी में आकाश रावल को बुलाकर महासचिव उमेश सैनी के साथ मिलकर आकाश रावल को उत्तर प्रदेश रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन का एफ्लिएशन सर्टिफिकेट और प्रमाण पत्र देकर उत्तर प्रदेश रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन का महासचिव घोषित किया गया |

इस मौके पर मनीष भाटी, चरण सिंह और नीतू सिंह मौजूद रहें | आकाश रावल ने फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद किया | और बताया की इस बड़ी कामयाबी से माता पिता और परिवार में खुशी की लहर है।

आकाश रावल ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में पिछले 4 सालो से स्पोर्ट्स टीचर है और ग्रेटर नोएडा के गांव जैतपुर के रहने वाले है | आकाश खेल के साथ साथ कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहे है |

आकाश को साल 2019 दिल्ली के प्रगति मैदान में स्पोर्ट इंडिया अवॉर्ड्स 2019 में बेस्ट स्केटिंग कोच का अवार्ड देकर सम्मानित किया था |

यह भी देखे:-

दूसरी एचसीएल अंतर्राष्ट्रीय जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप का हुआ सफल समापन
ग्रेटर नोएडा के तेक्वांडो के 3 छात्र बैंकाक में दिखाएंगे अपना हुनर
IVPL Updates: बारिश के कारण रुका आईवीपीएल का फाइनल मुकाबला
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए गौतम बुद्ध नगर सीनियर बालक टीम का गठन
सेंट जोसफ विद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह का तीसरा दिन
जानिए विराट और अनुष्का ने प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र सरकार को दिया कितना राशि...
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समसारा स्कूल ने फिर मारी बाजी और प्राप्त किया गोल्ड मेडल
1000 किमी बायसाइकिल राइड में नोएडा वेस्ट के पंकज कुमार (पुरुष वर्ग) एवम् आशिता अरोड़ा (महिला वर्ग) म...
प्रथम जिला शितो-रयु मार्शल आर्ट कराटे चैम्पियनशिप में जोरदार मुकाबले
CORONA के साथ जंग में सरकार के साथ खड़ा हुआ युवा गोल्फर अर्जुन भाटी, कुछ ऐसा किया PM MODI ने भी की ता...
 प्रथम दादरी ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
इंटरनेशनल कबोट गेम्स चैंपियनशिप 2019 : ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी ने लहराया परचम, जीते कई मेडल्स
Tokyo Paralympics : भारत को मिला एक और पदक, शूटर सिंहराज अधाना ने ब्रांज मेडल किया अपने नाम
IND VS PAK MATCH LIVE UPDATE : भारत ने टॉस जीता, पहले करेंगे गेंदबाजी
72 वर्षीय आर.एस. उप्पल ने 5 किमी मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया