दस साल की छात्रा वैष्णवी अरोड़ा ने हॉर्स राइडिंग शो में अपने नाम किये एक गोल्ड,दो सिल्वर,दो कांस्य पदक

ग़ाज़ियाबाद। गुरुकुल द स्कूल में रविवार को हॉर्स राइडिंग शो का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल द स्कूल के अलावा एनसीआर ,पंजाब और अन्य कई जिले के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और घुड़सवारी के करतब दिखाए।

आपको बताते है कि हॉर्स राइडिंग मे वैष्णवी अरोड़ा ने जिनकी उम्र 10 साल है इतनी कम उम्र में अपने हुनर ओर सीखने की लग्न से हॉर्स राइडिंग मे एक नही बल्कि पांच मेडल अपने नाम किये है, जिसमे एक गोल्ड,दो सिल्वर ,दो कांस्य पदक जीते है।
गुरुकुल द स्कूल में पढ़ने वाली दस साल की छात्रा वैष्णवी अरोड़ा ने बताया कि जो मैंने पदक जीते है उसका  श्रेय मे अपने गुरु,माता पिता और अपने सहयोगियों को देनी चाहूंगी।आपको बता दें कि वैष्णवी अरोड़ा ने स्कूल का नाम रोशन किया।

वैष्णवी अरोड़ा की माता डॉली भास्कर अरोड़ा ओर पिता प्रवीन अरोड़ा  ने अपनी बेटी को पांच पदक  मिलने पर बहुत खुशी जताई ओर उन्होंने बताया कि कोरोना के समय में प्रैक्टिस करने का मौका भी कम मिला । लेकिन मेरी बेटी को जितना समय मिला उस समय में उसने महेनत की ओर जिसके परिणामस्वरूप आज मेरी बेटी वैष्णवी को हॉर्स राइडिंग मे एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर ,दो कांस्य मेडल मिला है।।

वैष्णवी अरोड़ा की माता ने इसके लिए गुरुकुल द स्कूल के हॉर्स राइडिंग सीखने वाले कूच साहिल और उनकी टीम का शुक्रिया भी किया है।
गुरुकुल द स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने बताया कि  भारत में घुड़सवारी को लोकप्रियता मिले, इसके लिए बच्चों में भी घुड़सवारी के प्रति रुचि पैदा करनी होगी। ऐसा तब होगा, जब स्कूलों में अन्य खेलों के साथ इसे भी शामिल कर बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
गुरुकुल द स्कूल शहर का पहला ऐसा स्कूल है, जहां बच्चों को घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी दी गई है जिसके बाद रविवार को हॉर्स राइडिंग शो का आयोजन किया गया था जिसमे एनसीआर समेत और अन्य राज्यों से स्कूली बच्चो ने हॉर्स राइडिंग शो में भाग लिया।

यह भी देखे:-

Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
फ्रेंड्स स्पोर्ट्स अंडर - 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : ब्लू टाइगर्स ने जीता पहला मैच
पॉन्टी चढ्ढा फाउंडेशन ने पीसीएफ कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीज़न 6 की ट्रॉफी का अनावरण किया
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय राष्ट्रीय एथलीट मीट का भव्य समापन, डीपीएस फरीदाबाद बना चैंपियन विज...
जेपीएल प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8 विकेट से जीता, कशिश जैन ने 7 चौके लगाकर खेली धुआंधार...
यूपी लीजेंड्स कप 2023 रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, जीते पदक
एसएन दूबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : कार्तिकेय के पंजे में फंसी आरकेबी, आशीष नेहरा एकेडमी की भी आ...
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के शक्ति सिंह का दमखम, कांस्य पदक जीतक...
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिखर धवन व राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,...
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 का आयोजन
समसारा विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
22वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता: पीएसी पश्चिमी जोन जीता मैच, बना चैंपि...
अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले, मुरादाबाद ने फाइनल में बनाई जगह
गलगोटिया विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फेस्ट, देशभर से 60 टीमें ले रही हैं हिस्सा
डीपीएस वसंत कुंज ने जीती इंटर डीपीएस फुटबॉल चैंपियनशिप, ग्रेटर नोएडा में गूंजा खेलों का जज़्बा
निखिल बने परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता के चैंपियन