रेस्टोरेंट और ठेले वालों से रंगदारी वसूलने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

हर माह 20-25 हजार रुपये की उगाही का आरोप, नॉलेज पार्क पुलिस की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों भाई व्यापारियों को डराकर-धमकाकर हर माह 20 से 25 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करते थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा संख्या 119/2026, धारा 308(5), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-150 नोएडा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिन्द्र पुत्र महरचन्द और उसके सगे भाई नरेन्द्र पुत्र महरचन्द, निवासी गढ़ी समस्तीपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनिन्द्र के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, धमकी और रंगदारी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में व्यापारियों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कल 21 जून को जनपद में हर आंगन योग थीम पर आधारित नवम् अंतरराष्ट्...
जानिए, पॉश सोसाइटी के दरींदे गार्ड की काली करतूत
पेड़ से लटकी मिली दो सगी बहनों की लाश
रेप पीड़ित परिवार से मिले सपा के नेता
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
दनकौर -ककोड़ मार्ग पर बाइकर्स गैंग का आतंक
वारदात पर वारदात : बेखौफ लुटेरों ने 6 घंटे में लूटी तीन बंदूक
पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवती से ठगी
पुलिस ने गैंगस्टर के भाई की हत्या में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार
लापता सुरक्षा गार्ड जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
ग्रेनो वेस्ट का शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
बाइक बोट स्कैम मामले में एक और गिरफ्तार
पांच दुकानों में सेंधमारी कर हज़ारों की चोरी
बीटा-2 पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर लूटेरे, लूटे हुए मोबाईल बरामद
पजेशन न देने पर इस बिल्डर के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज