YEIDA के CEO राकेश कुमार सिंह से IBA की अहम बैठक, औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर मंथन

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को उद्योग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक के प्रारंभ में IBA प्रतिनिधिमंडल ने YEIDA क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने राकेश कुमार सिंह को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उद्योग जगत की ओर से सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों की ओर से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में औद्योगिक अवसंरचना, सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, उद्योग स्थापना प्रक्रियाओं का सरलीकरण, कम्प्लीशन एवं फंक्शनल प्रमाणन, सिंगल विंडो सिस्टम, चेंज इन कॉन्स्टिट्यूशन (CIC), ट्रांसफर नीति, लीज रेंट, MSME उद्यमियों के लिए भूखंड योजनाएं, कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर और औद्योगिक सहायक बाजारों के विकास जैसे विषय प्रमुखता से शामिल रहे।

बैठक के दौरान राकेश कुमार सिंह ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र देश के सबसे संभावनाशील औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतर कनेक्टिविटी और एक्सप्रेसवे नेटवर्क इस क्षेत्र को निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाते हैं।

उन्होंने उद्यमियों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण, उद्योग स्थापना और उत्पादन गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ करने का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योगों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उद्योग जगत के लिए उसके द्वार सदैव खुले हैं।

बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं अन्य विभागों से संबंधित एनओसी प्रक्रियाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर CEO ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों को विभिन्न विभागों में अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और जहां संभव हो, प्राधिकरण स्तर पर समन्वय स्थापित कर अनुमोदन प्रक्रियाओं को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बैठक को सकारात्मक, सार्थक और परिणामोन्मुख बताते हुए कहा कि CEO ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभिन्न विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिए हैं। इससे उद्योग जगत में विश्वास और उत्साह का माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि YEIDA क्षेत्र देश के सबसे संभावनाशील औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है और उद्योगपति यहां निवेश, रोजगार सृजन तथा क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में YEIDA क्षेत्र उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

बैठक में IBA के उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, कार्यकारी सदस्य बिमलेश कुमार, दक्ष शर्मा, वरिष्ठ सदस्य चरणजीत सिंह, सदस्य धर्मेंद्र सिंह तथा PPS International के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार सहित कई उद्यमी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

फाटक ना होने की वजह मालगाड़ी ट्रेन की स्विफ्ट कार से टक्कर, कार के परखच्चे उडे, एक परिवार तीन लोग घाय...
नहीं थम रहा है किसान आंदोलन, अब किसान तीनों प्राधिकरण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता करेगी बड़...
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने "छात्रों के लिए कौशल आधारित शिक्षा वातावरण को बढ़ाव...
सेक्टर डेल्टा टू में हर्षोल्लास से हुई गोवर्धन पूजा, समाज में खुशहाली की कामना
किसानों के हक की लड़ाई के लिए गौतमबुद्ध नगर समेत देश भर में होगी पंचायत
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक में निर्णय
विमानों का पार्ट्स बनाने व ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए आएगी भूखंड़ों की योजना
ग्रेटर नोएडा में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन चार्ज लागू: सेक्टरवासियों में नाराज़गी, आंदोलन की चेतावन...
यूपी : एटीएस ने यूपी से तीन और को दबोचा, दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ा
आईईए ने मनाया होली मिलन समारोह
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
GIMS अस्पताल में स्तनपान सप्ताह का समापन
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न
यमुनाएक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के नाली सीवर में गिरी कार, दो छात्र की दर्दनाक मौत, 1 नाजुक
शारदा विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी और फैशन शो का हुआ आयोजन
किसान आंदोलन : आज लाल किला, जामा मस्जिद और ITO समेत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, स...