हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, लोकतंत्र की सशक्त आवाज है पत्रकारिता : ओमवीर आर्य

ग्रेटर नोएडा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्री बालाजी एन्कलेव सोसाइटी में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, नोएडा और बुलंदशहर के पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष ओमवीर आर्य ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सशक्त आवाज और समाज को जागरूक करने का प्रभावी उपकरण है। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित भारत के प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ की स्मृति में हर वर्ष हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा और पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।

ओमवीर आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की और समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा अन्याय के विरुद्ध जनमत तैयार किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भगवत शर्मा और अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित की भावना ही पत्रकारिता की असली पहचान है।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज भी गांवों, कस्बों और छोटे शहरों की आवाज बनकर किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने ला रही है।

इस अवसर पर राजकुमार आर्य, रमेश बंसल, मनोज तोमर, कमल प्रजापति, कर्मवीर आर्य, ताहिर अली, हेप्पी भाटी, दिनेश चौधरी, सौरभ शर्मा, जितेंद्र सैन, हर्षित आर्य, अमित नागर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पत्रकारों के सम्मान और हिंदी पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

PM Modi US Visit: पीएम की आज कमला हैरिस से मुलाकात
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण बोर्ड बैठक इसी माह
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
यूपीआईटीएस 2024: कल 25 अक्टूबर को होगा आगाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने साझा ...
यमुना प्राधिकरण के दस गांवों में बनेंगे अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, नोएडा–ग्रेटर नोएडा में 14 खाद्य नमूने जांच के लिए...
रश्मि चौधरी बनी किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष
यमुना प्राधिकरण 96 गांवों में कराएगा ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य
Ram Temple Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के शिल्पकारों से भी संवाद करेंगे PM मोदी
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं , निराकरण का दिया आश्वासन
हर घर के आँगन की मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनेगा अमृत गार्डन।
फूलों संग खेली होली, क्षत्रिय एकता का दिखा जुनून – करणी सेना ने किया भव्य होली मिलन समारोह
एनटीपीसी दादरी में “व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” का भव्य आगाज
केंद्रीय विद्यालय को बंद करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
माफिया नहीं, गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदनाः सीएम योगी
लुक्सर व चुहड़पुर खादर गांव के लीज बैक के मसलों पर समिति ने की सुनवाई