PM Modi US Visit: पीएम की आज कमला हैरिस से मुलाकात

वाशिंगटन, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3.30 बजे वाशिंगटन पहुंचे। अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मारिसन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और दिग्गज कंपनियों के चुनिंदा प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भारत में काफी निवेश करने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होने जा रही है। इसके बाद वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से उनके औपचारिक कार्यालय में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के हितों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

 

यह भी देखे:-

पाठ्यक्रम पर जीबीयू में राउंड टेबल मीट का आयोजन
 गौतमबुद्ध नगर में पांच नए थानों की हुई शुरुआत 
आई.ई.सी कालेज में पर्सनेलिटी डेवलपमैंट कार्यशाला का आयोजन
समसारा स्कूल के बच्चों ने वृक्षारोपण कर ,दिया प्रकृति प्रेम का संदेश
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10 वीं -12 वीं बोर्ड परीक्षा में किया...
जरूरतमंद बच्चों को रोजगार दिलाने में फिक्स बीएमजी संस्थान निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
सेंट जोसफ विद्यालय में मनाया गया जन्मोत्सव
किसानों का हक छीन रही है सरकार : सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर में सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न
स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
कल का पंचांग, 10 फरवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर पहली बैठक सम्पन्न
इन लोकसभा चुनाव क्षेत्र के परिमाण आने में हो सकती है देरी, पढ़ें पूरी खबर
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों के लिए अब होगी प्रशासन की अनुमति अनिवार्य, बिना अनुमति आयोजन पर होगी क...
टूटते रिश्तों को जोड़ रहा एफडीआरसी: शारदा यूनिवर्सिटी के सहयोग से पारिवारिक विवादों का समाधान
महावीर जयंती पर ग्रेटर नोएडा में भव्य रथयात्रा और महामस्तकाभिषेक, धर्ममय हुआ बीटा-2 का वातावरण