एनटीपीसी दादरी में “व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” का भव्य आगाज

देशभर के विभिन्न स्टेशनों से पहुंचीं 17 टीमें, नवाचार और गुणवत्ता पर जोर

दादरी। एनटीपीसी दादरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को “एनटीपीसी व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” का भव्य उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों से चयनित 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सम्मेलन का समापन 16 मई को होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) एनटीपीसी लिमिटेड अनिल कुमार जाडली उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एवं सीईओ (एनएसपीसीएल) दिवाकर कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सीसी-नोएडा वी. जयरामनारायणन तथा मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) ए.के. मिश्रा भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में एनटीपीसी दादरी के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। यह प्रतियोगिता का राष्ट्रीय एवं अंतिम चरण है, जबकि इससे पहले संयंत्र और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं।

अपने संबोधन में अतिथियों ने नवाचार, गुणवत्ता और टीमवर्क को संगठन की प्रगति का आधार बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी देखे:-

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हुआ हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ
लिफ्ट गिरने से 9 मजदूरों को हुई मौत के मामले में जीएम को हाई कोर्ट से मिली जमानत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सेक्टर 3 में मच्छरों का आतंक, फॉगिंग न होने से residents परेशान
YAMUNA AUTHORITY में भ्रष्टाचार पर प्रहरी का पहरा, प्रहरी ऐप से होगी पूरी टेंडर प्रक्रिया
जीबीयू विदेशी नागरिकों को आकर्षित करने के लिए देशी-विदेशी संस्थानों के साथ साझेदारियों के माध्यम तैय...
56 वां भारतीय हस्तशिल्प मेला 12 अक्टूबर से, नरेश बोथरा स्वागत समिति के अध्यक्ष नामित
ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय उत्तराखंडी सांस्कृतिक महोत्सव का शानदार आगाज, पहले दिन रामलीला रही आकर्षण...
साया ग्रुप ने साया साउथ एक्स में कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य उत्सव की शुरुआत
ग्रेटर नोएडा को मिलेगी औद्योगिक रफ्तार, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लगाएगी हाईटेक...
चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर जन चेतना रैली, हजारों की संख्या में उमड़ा समाज
सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को 26 जनवरी तक और हरा-भरा व सुंदर बनाने का दिया लक्ष्य
82 जगह शहर की निगरानी करते हैं कैमरे, गाँवों में एक भी नहीं - आरटीआई
ग्रेनो को स्वच्छ-सुंदर शहर और युवाओं को रोजगार देना हमारा लक्ष्य: एनजी रवि कुमार
गृह मंत्री के बयान से मचा बवाल: सचिन पायलट ने मांगा इस्तीफा, पूरे देश से माफी की मांग
तेज रफ्तार का कहर: नाले की दीवार तोड़ पानी से भरे बेसमेंट में गिरी कार, इंजीनियर की मौत
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय “ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का हुआ समापन।