Ram Temple Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के शिल्पकारों से भी संवाद करेंगे PM मोदी

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण में लगे कर्मयोगियों का भी उत्साहवर्धन करेंगे। महोत्सव के अवसर पर वीवीआईपी और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ कार्यदायी संस्था एल एंड टी के कर्मयोगियों के लिए भी दीर्घा बनाई जाएगी। इस दीर्घा में इंजीनियरों के साथ श्रमिक भी होंगे, जिनसे पीएम संवाद करेंगे। इस दीर्घा में ऐसे श्रमिकों को प्राथमिकता मिल सकती है, जो निर्माण की इस पूरी यात्रा में अभी तक सहभागी रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रमिको को आमंत्रित करने पर ट्रस्ट पहले से ही विचार कर रहा है, ऐसे में अब उनके लिए दीर्घा की व्यवस्था पर विमर्श होना ट्रस्ट के विचार को साकार करने वाला है। इनकी संख्या को लेकर भी कुछ जानकारियां उभर कर सामने आई हैं। कुल संख्या के 10 से 20 प्रतिशित कर्मयोगियों को आमंत्रित किया जाएगा। वर्तमान में तीन से साढ़े तीन हजार श्रमिक राममंदिर को आकार दे रहे हैं। ऐसे में आमंत्रित होने वाले श्रमिकों की संख्या 300 से 500 के बीच हो सकती है।

बढ़ भी सकती है श्रम‍िकों की संख्‍या

ट्रस्ट के अंतिम निर्णय के अनुसार इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के इस सराहनीय कदम से मंदिर निर्माण के सपने को साकार कर रहे श्रमिकों को पीएम से मिलने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह स्वभाव भी रहा है कि किसी भी ऐतिहासिक कार्य को साकार करने वाले वाली छोटी से छोटी इकाई को भी उन्होंने प्रोत्साहित किया है।

गत 13 दिसंबर वर्ष 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कार्यक्रम में श्रमिकों के प्रति पीएम का विशेष अनुराग दिखा था। उन्होंने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा के साथ उनके साथ फोटो खिंचाई और भोजन भी किया था। राममंदिर निर्माण में तीन से साढ़े तीन हजार श्रमिक कार्य कर रहे हैं। ये श्रमिक मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निष्ठा पूर्ण निर्वहन कर रहे हैं।

श्रम‍िकों के बैठने की अलग से की जा रही व्‍यवस्‍था

पांच अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था। इसके बाद आरंभ हुआ मंदिर निर्माण भूतल एवं प्रथम तल की पूर्णत: प्राप्त कर रहा है। पहले एक शिफ्ट में आरंभ हुआ कार्य वर्तमान में तीन चरणों में चल रहा है। इसे अंतिम स्पर्श दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि समारोह में श्रमिक भी आमंत्रित होंगे। इनके बैठने की व्यवस्था अगल की जा रही है।

यह भी देखे:-

भव्य माता की चौकी में उमड़े हजारों श्रद्धालु
RYAN GREATER NOIDA WON OVERALL CHAMPIONS TROPHY AT SHALOM FIESTA -2023
गीता पंडित ने दादरी नगरपालिका चैयरमैन निर्वाचित, जानिए कुल कितने वोट मिले
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : कोर्ट ने आशीष मिश्रा को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
ग्रेटर नोएडा : रिटायर अधिकारी को लिफ्ट देने कर बहाने लूटा
आपात स्थिति से निपटने को लेकर गौतमबुद्धनगर में मॉक ड्रिल: मॉल, एनटीपीसी दादरी और स्कूलों में चला रेस...
रेरा ने आवंटी को इकाई का कब्जा एवं विलम्ब अवधि का ब्याज दिलवाया
ईस्टर्न पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, 8 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत
पीएम मोदी का इटली दौरा: फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
तमंचा व गांजा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
खेलो इण्डिया इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की समीक्षा बैठक
ग्रेटर नोएडा के शिक्षाविद् और साहित्यकार भगवत प्रशाद शर्मा को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025
सभापति आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद नरेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई सं...
जेवर में लगेगा भारत का पहला DDIC OSAT प्लांट: उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर हब, मुख्यमंत्री ने सेम...
हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार