हर घर के आँगन की मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनेगा अमृत गार्डन।
आज भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला कार्यालय पर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सत्यपाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अमृत कलश लेकर समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को अपने साथ जोड़कर आम जनता को साथ मिलकर हर घर में जाएंगे और हर घर के आंगन से एक चुटकी मिट्टी अथवा चावल का संग्रहण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि होगा और हर ग्राम सभा में घर घर जाकर यह अभियान चलाया जाएगा और ये सभी अमृत कलश ब्लॉक स्तर पर एकत्रित होंगे तथा वहाँ सेदिल्ली भेजे जाएंगे. इस अभियान का जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर को बनाया गया है बैठक को संबोधित करते हुए नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के प्रत्येक गाँव में पिचहत्तर पौधे रोपे जाएंगे और ग्राम सभा स्तर पर अमृत वाटिका बनायी जाएगी हर घर के आंगन से एकत्रित की गई मिट्टी के सभी अमृत कलश दिल्ली भेजे जाएंगे और दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास एक अमृत वाटिका बनायी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी वह राधा चरण भाटी सह संयोजक गुरुदेव भाटी,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी,मनोज गर्ग,जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी,गजेंद्र मावी,पवन नागर,सत्यपाल शर्मा,चंद्रमणि भारद्वाज,चंद्रवीर नागर,मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा,रवि भदौरिया,अशोक शर्मा,जगदीप नागर,मनोज भाटी,सौमेंश गुप्ता,अंश नागर,राकेश गौतम,जितेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे।
