हर जिले में निवेश और रोजगार का लक्ष्य, यूपी बनेगा डिफेंस-टेक्नोलॉजी हब: योगी

7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने की तैयारी, सिंगापुर-जापान मिशन को भी मिली मंजूरी

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इन्वेस्ट यूपी की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के हर जनपद में निवेश पहुंचे और लोगों की पर कैपिटा आय बढ़ाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तेजी से मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि वे उत्तर प्रदेश के “ब्रांड एंबेसडर” बन सकें।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 5.0) के तहत 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री ने लैंडबैंक बढ़ाने, लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करने और निवेशकों को दिए जाने वाले इंसेंटिव्स को बड़े आयोजन के रूप में प्रस्तुत कर उनका सम्मान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जीबीसी 5.0 प्रदर्शनी का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रदर्शनी को आठ प्रमुख जोन में बांटा गया है, जिनमें “व्हाई यूपी”, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, ईवी एवं ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर शामिल हैं।

बैठक में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित “उत्तर प्रदेश रक्षा एवं एफडीआई कॉन्क्लेव 2026” की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। प्रस्तावित कॉन्क्लेव लखनऊ में आयोजित होगा, जिसमें रक्षा मंत्रालय, वैश्विक कंपनियां, MSMEs और स्टार्टअप्स भाग लेंगे। सरकार का उद्देश्य यूपी को रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पारंपरिक औद्योगिक छवि से आगे बढ़कर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और हाई-टेक उद्योगों का उभरता हुआ राष्ट्रीय हब बन रहा है।

बैठक में विभिन्न निवेश डेस्क की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 8,050 करोड़ रुपये से अधिक, स्टील एवं सीमेंट सेक्टर में 12,232 करोड़ रुपये तथा टेक्सटाइल्स सेक्टर में 1,321 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इन्वेस्ट यूपी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लीड्स 2025 रैंकिंग में मिले “एग्जेम्प्लर अवार्ड” भी सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में देश के अग्रणी राज्यों में तेजी से उभर रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जापान से करीब 50 हजार करोड़ रुपये, सिंगापुर से 40 हजार करोड़ रुपये समेत कई देशों से बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अगस्त में प्रस्तावित सिंगापुर और जापान बिजनेस मिशन ट्रिप को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।

यह भी देखे:-

विकास उत्सव मेले में कबीर कैफे बैंड की धुनों पर झूमे दर्शक, फोक डांस ने मोहा मन
कभी खुली जिप्‍सी में राइफल लहराने वाले मुख्‍तार क्‍या वाकई हैं बीमार? योगी सरकार ने इलाज के लिए किया...
कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
शारदा विवि ने एमईएससी के साथ किया करार, दो नए कोर्स से उज्ज्वल होंगे छात्रों के भविष्य
हिमाचल हस्तशिल्प के निर्यात को नई उड़ान! धर्मशाला में EPCH संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुर्गों को नहीं मिली राहत, अदालत का जमानत देने से इंकार, भेजे गए जे...
यूनाइटेड कॉलेज में कूड़ा.कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला संपन्न
संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत
जेवर में बनेगा दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : दादरी के चिटहेरा गाँव मे बिजली के तारों मे लगी आग
मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत, संयम का पालन करें, दिल्ली सीएम ने मांगी माफी
गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी
जीएल बजाज कॉलेज ने वृद्धाश्रम में किया कंबल वितरण, छात्रों में समाज सेवा का भाव विकसित करने पर जोर
आज का पंचांग , 15 जून 2020 , जानिए आज का शुभ - अशुभ मुहूर्त