कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को जल्द ही मजबूती मिलने वाली है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन सितंबर से भारत में ही शुरू हो जाएगा और 750 रुपये में लोगों को इसकी खुराक मिलना भी शुरू हो जाएगी। भारत में इसका उत्पादन करने वाली पनेसिया बायोटक ने ड्रग रेगुलेटर से इसके आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी है।

 

बता दें कि पनेसिया व रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के बीच पहले ही करार हो चुका है। जुलाई में पनेसिया बायोटेक को स्पूतनिक लाइट का लाइसेंस भी मिल चुका है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित प्लांट में यह वैक्सनी बनाई गई थी, जो क्वालिटी चेक में सफल हुई है। इसके साथ ही सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब अगर ड्रग रेगुलेटर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देते हैं तो पनेसिया बायोटक हर साल 10 करोड़ वैक्सीन बनाना शुरू कर देगी।

 

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी के पास होगा वैक्सीन लगाने का जिम्मा
पनेसिया बायोटेक में बनने वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी लगाएगी। इससे पहले भी दो डोज वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन को भारत में लगाने का जिम्मा हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज के पास ही है। वहीं स्पूतनिक-वी के फुल रोलआउट पर लगा होल्ड भी हटा लिया गया है, जिससे इसकी सप्लाई भी बहाल हो जाएगी।

एक्सपर्ट मानते हैं ज्यादा असरदार
स्पूतनिक लाइट को भी मागलेया इंस्टीट्यूट ने बनाया है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने इसे बनाने में इंस्टीट्यूट की मदद की है। मई में रूस में इसे लगाने की आपातकालीन मंजूरी दी गई थी। एक्सपर्ट के मुताबिक वैक्सीन 80 फीसद तक कारगर है।

 

यह भी देखे:-

बीटा-1 में करंट से नंदी की मौत: एनपीसीएल व प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल, समाजसेवी हरेंद्र भाटी ...
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी का कार्यक्रम स्थगित
यूपी : सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी विचार संभव
जितेंद्र भाटी एडवोकेट  डेल्टा- 1 आरडब्लूए के अध्यक्ष निर्वाचित 
अर्ह मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित 
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में "इन्वेंटर चैलेंज 2024" का भव्य आयोजन
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2
एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में मनाया गया डे ऑफ़ बेलॉन्गिंगनेस
लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस की गिरफ्त में मंत्री पुत्र सहित तीन और गिरफ्तार, अब तक 13
स्व. रामचंद्र विकल की धरती पर गूंजा देहात की समस्याओं का स्वर, नयागांव में राष्ट्रीय देहात मोर्चा की...
LPG Cylinder Price: LPG के भी दाम बढ़े, जानिए अब क्या हो गई हैं कीमतें
कजाकिस्तान में डॉ. ललित कसाना का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, “द लीडिंग कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिशियन इन ...
निर्मल फ्रेंड्स हेल्थ मिशन फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सीईओ यमुना प्राधिकरण अरुनवीर सिंह के के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मच...
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया ग्रेटर नोएडा, देखें झलकियां
बृजेश सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, कई परियोजनाओं का शुभारंभ