गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी
गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में 18 फ़रवरी 2023 को भव्य मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम 16 फ़रवरी से लेकर 18 फ़रवरी तक चला एवं 19 फ़रवरी को भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
4 दिन की पूजा कार्यक्रम में पुरे दिव्यांश परिवार ने इसे त्यौहार की तरह मनाया, पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे महिला पुरुष सभी ने बड़े उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, नाचते गाते हुए सभी ने जश्न मनाया।
शिवरात्रि के दिन मूर्तियों के साथ नगर भ्रमण किया गया जिसमे सभी लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। किसी के चेहरे पर थकान नहीं थी एवं उसके उपरांत यज्ञ एवं मूर्ति स्थापना की गई।
शिवरात्रि के ही दिन रात के समय शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न कराया गया जिसमे छोटे छोटे बच्चों ने मिलकर बारात निकाली और खूब आनंद उठाया, 2 जोड़े बच्चे व बच्चियों को शिव पार्वती के रूप में विवाह सम्पन्न हुआ जो की विधिवत पंडितों के द्वारा कराया गया।
जो सबसे बढ़िया और दिल को छू देने वाला रहा वो ये कि सभी माताओं एवं बहनो ने पूरियाँ बेली साथ में पुरुष वर्ग भी मदद में लगा रहा, इस पुरे भोज के दौरान किसी के पैरों में चप्पल नहीं दिखी सभी सनातन संस्कृति का पालन करते हुए दिखे। बनाने वाले भी नंगे पैर दिखे, उसके बाद सभी ने पंगत में बैठ कर प्रसाद (भोज) ग्रहण किया, बूढ़े, युवा, बच्चे व महिलाएं सभी ने परोस के एक दूसरे को भोज खिलाया। सभी के चेहरों पर असीम प्रसन्नता दिखी सभी जयकारा लगाते हुए एक दूसरे को गले लगाकर धन्यवाद करते हुए मिले।
