रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी

कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर संक्रमण ने पैर पसार लिया है। यहां हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं तो 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए तो 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान करते हुए सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है।

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार देसी टीके स्पूतनिक वी पर काफी भरोसा जताती रही है, लेकिन रूस में अधिकतर लोग टीके लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। गुरुवार तक देश में अब तक 32 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हुआ है। पुतिन ने पिछले सप्ताह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पेड छुट्टियों का ऐलान किया था, ताकि लोग घर से कम निकलें और संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

यह भी देखे:-

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट किया फोटो
एक्शन में सीएम योगी, ₹43 हजार करोड़ से बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी
रबूपुरा मंडल की बैठक सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई
विकास कार्यों की समीक्षा करने यमुना प्राधिकरण पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना  
मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत इन्सटियूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज  में प्रधान सम्मेलन का हुआ आयोजन
8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटेंगे हजारों मामले, जनपद न्यायाधीश ने दिए कड़े निर्देश
डीपीएस में 'क्यूरेका' का भव्य आयोजन
UP BEd JEE 2021: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोविड-19 को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय न...
नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैना वेटरन्स गौतमबुद्धनगर के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस माना...
पारा ओलिंपिक में सिल्वर जीतने पर महिला शक्ति सामाजिक संस्था ने डीएम सुहास एल वाई  को किया सम्मानित 
AKTU: विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, अब 28 फरवरी से होंगी आयोजित
एंटी रोमियो स्क्वायड का ‘जुलाई अभियान , शिक्षण संस्थानों की छात्राओं को किया गया जागरूक
किसान नेता सुनील फौजी को जल्द रिहा करें जिला प्रशासन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन :  चौधरी ऋषिपाल अंबावत...
सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा, ग्रेटर नोएडा महात्मा गांधी के लोकल सेल्फ गवर्नमेंट का उत्कृष्ट नमूना
जानिए, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव परिणाम रुझान, कौन आगे कौन पीछे @ 10:30 am