विकास उत्सव मेले में कबीर कैफे बैंड की धुनों पर झूमे दर्शक, फोक डांस ने मोहा मन
नोएडा। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शिल्प हाट, नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव मेले में सांस्कृतिक रंग बिखरे। कबीर कैफे बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांधा, वहीं विद्या पांडे और आलोक पांडे के फोक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेले में मौजूद लोगों ने लोकसंस्कृति और आधुनिक संगीत के संगम का आनंद लिया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में दर्शक इस सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बने।
27 मार्च को कोकोब फरीद बैंड की प्रस्तुति से होगा समापन
विकास उत्सव मेले के अंतिम दिन 27 मार्च 2025 को प्रसिद्ध कोकोब फरीद बैंड और जनपद के स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला सांख्यिकी अधिकारी शिवराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
