मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत, संयम का पालन करें, दिल्ली सीएम ने मांगी माफी

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाइव टेलीकास्ट करने पर प्रोटोकॉल के पालन की नसीहत दी। मीटिंग के एक हिस्से का अरविंद केजरीवाल लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी टिप्पणी के बाद कहा कि इस मीटिंग में एक बात बहुत गलत हो रही है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है।

मीटिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि हमारे पास एक नेशनल प्लान होगा तो हम सभी मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ सकेंगे। अरविंद केजरीवाल को बीच में ही रोकते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये हमारी जो परंपरा है और हमारा जो प्रोटोकॉल है, उसके बहुत खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट करे। यह उचित नहीं है और हमें हमेशा संयम का पालन करना चाहिए।’ पीएम नरेंद्र मोदी की इस नसीहत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जी सर, इस बात का ध्यान रखेंगे।

यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि मैंने कुछ कठोर या गलत बोल दिया है तो मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वीके पॉल की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम जानकारियां दी गई हैं और हम सभी मिलकर कोरोना को हराने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

यह भी देखे:-

आज से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल की प्रक्रिया हुई आसान,
सैमसंग मोबाइल यूनिट का उद्घाटन करने मेट्रो से पहुंचे पीएम मोदी-मून जे इन
आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया डॉक्टर्स डे
सामाजिक कर्तव्यों को निभाते हुए महक ने प्रवेश किया अपने दाम्पत्य जीवन में
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
दिल्ली-एनसीआर :, दिन में तपिश का अहसास, राजधानी में 31.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
यमुनाएक्सप्रेस वे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, जानिए क्या है खास
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
SSC CHSL Exam 2020: स्थगित हुई सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा, कोविड-19 के चलते कर्मचारी चयन आयोग ने की घोष...
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य मंचन: राम-सीता का पहला मिलन, अहिल्या उद्ध...
नियमो का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
जातिगत जनगणना के लिए लालू ने उठाई आवाज, कह दी ये बड़ी बात
ग्रेटर नोएडा: किसानों का एक दल पहुँचा डीएम ऑफिस, पढें पूरी ख़बर
कोरोना पॉज़िटिव निकलने पर स्वास्थ्य कर्मियों का हंगामा प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर आरडब्ल्यूए फेडरेशन सक्रिय, डीसीपी से की मुलाकात
कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त