रायन इंटरनेशनल स्कूल ने टाइम्स एजुकेशन आइकन्स 2026 में हासिल की पहली रैंक
ग्रेटर नोएडा जोन की चैलेंजर्स श्रेणी में मिला सम्मान, प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने प्राप्त किया पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने टाइम्स एजुकेशन आइकन्स 2026 (नॉर्थ) में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। स्कूल को ग्रेटर नोएडा जोन की चैलेंजर्स श्रेणी में पहली रैंक मिली है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री सुधा सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस रैंकिंग में शैक्षणिक प्रदर्शन, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, शिक्षकों की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, पाठ्येतर गतिविधियों और विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान देने जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन किया जाता है।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से यह सफलता हासिल हुई है।
स्कूल ने चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने संस्थान को शैक्षणिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।
