प्रियांशी व अनन्या अग्रवाल बनी एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कस्बे स्थित एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई 10 का परीक्षाफल आने पर एक समारोह आयोजित कर सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।स्कूली बच्चों की इस सफलता पर स्कूल के संचालक संदीप जैन काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय स्कूल परिवार को देते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की कामना की है। स्कूल संचालक ने स्कूल के टॉप 10 बच्चों को स्कूल में बुलाकर उनका मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी ओर उनको पुरस्कृत किया।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे स्कूल से 10 वी में कुल 72 बच्चों ने परीक्षा दी थी।जिसमे 9 बच्चों को 90 प्रतिशत से ज्यादा, 18 बच्चों को 80 प्रतिशत तथा 5 बच्चों को 75प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं।

पिता के मरने के बाद भी उनके सपने को अनन्या ने किया पूरा

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की दूसरे नंबर की टॉपर छात्रा अनन्या अग्रवाल ने 10वी में 95.6% अंक प्राप्त किया है। उसके पिता स्व. डॉक्टर शिवदेव गुप्ता करीब 10वर्ष पहले एक हादसे में मौत हो गयी थी। पिता की मौत के गम को पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया। पिता चाहते थे कि वह स्कूल में टॉपर रहे। आज छात्र ने अपने पिता के सपने को पूरा कर स्कूल का टॉपर बना। — साभार: खालिद सैफी

यह भी देखे:-

रायन एनुअल रीजनल एथलेटिक चैंपियनशिप – ओवरऑल विनर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का हुआ आगाज, सीएम योगी ने कहा , नई...
बाबा साहब का पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत, एकेटीयू में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयं...
शारदा विश्वविद्यालय में शोध हेतु आवश्यक सॉफ्टवेयर के प्रयोग पर कार्यशाला
एकेटीयू से संचालित पाठ्यक्रमों की हिंदी में होगी किताबें
Earth Day: सेंट जॉसेफ के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
एआईएमटी में ‘मार्केटिनार 2026’ का भव्य आयोजन, मार्केटिंग विशेषज्ञों ने बताए ग्राहक संतुष्टि के गुर
नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा 'सेग्यू 2.0' ग्लोबल डिज़ाइन थिंकिंग चैलेंज का आयोजन सफलतापूर...
दनकौर ब्लॉक में जूनियर शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन संपन्न
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम का समापन समारोह आयो...
हाईस्कूल इंटर का रिजल्ट घोषित, ये बने गौतमबुद्ध नगर के टॉपर
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन रक्षाबंधन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : टीम इ बूस्टर्स ने जीता इको कॉर्ट सीजन-5 प्रतियोगिता
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में स्नातक दिवस समारोह
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कैम्पस की स्थापना पर विचार