गलगोटिया कॉलेज में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय आईइइइ कांफ्रेंस का समापन

गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के परिसर में चल रहे दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय आईइइइ (एडवांस इन कम्प्यूटिंग कम्न्यूकेशन कन्ट्रोल एण्ड नेटवर्किंग) कॉन्फ़्रेंस का समापन किया गया। इसका आयोजन गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड

के “कम्प्यूटर साँइस एण्ड इन्जीनियरिंग विभाग” के तत्वावधान में किया गया था। इस कॉन्फ़्रेंस में पहले दिन डा. ए पी जे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा० पी० के० मिश्रा और अटल बिहारी वाजपेयी आईआईआई टी० एम० ग्वालियर के डायरेक्टर डा० एस० एन० सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। और इस्कॉन टैंपल से विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कृष्ण दास जी भी ऑन लाइन सम्मलित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वन्दना के बाद सभी अतिथियों का स्वागत जीसीईटी के डायरेक्टर डा०आसीम क़ादरी और कम्प्यूटर साईंस विभाग के एच०ओ० डी० डा० विष्णु शर्मा और डा० अवधेश कुमार सिंह प्रो० वी० सी० गलगोटिया विश्वविद्यालय ने गुलदस्ता भेंट करके किया। मुख्य वक्ता के रूप में आई ईईई प्रयागराज से डा० नितेश पुरोहित, और डा० सतीश कुमार सिंह अध्यक्ष आई ट्रिपल ई और एमएनएन आई टी प्रयागराज से ही डा० आशीष कुमार सिंह सम्मिलित हुए।
ऐ के टी यू के कार्यवाहक कुलपति डा० मनीष गौड ने उद्घाटन सम्बोधन में क्लाउड कम्प्यूटिंग के बारे में बताया। डा० सतीश कुमार ने आर्टिफिशियिल इन्टैंलिजैन्स के महत्व पर प्रकाश डाला। डा० एस एन सिंह ने कम्प्यूटिंग की पावर का महत्व बताया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में डा० पी० नाग भूषण कुलपति “वी एफ एस टी आर टेक्नोलॉजी आँध्रप्रदेश से ऑन लाइन सम्मिलित हुए। लन्दन से सैलेशटिन ने आर्टीफिशियल इन्टेलीजैंस के बारे में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में ऐ के टी यू लखनऊ से डा० मलय किशोर दत्ता ने अपने विचार व्यक्त किये। बैनेट यूनिवर्सिटी से डा० दीपक गर्ग ने ए आई और मशीन लर्निंग की जानकारी दी, राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज बिजनौर से डा० नीलेन्द्र बादल ने आई ओ टी के कॉन्सेप्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की। शारदा यूनिवर्सिटी के डीन परमानन्द अस्तया ने रिसर्च करने की बात पर ज़ोर दिया। कनाडा में पीएचडी कर रहे भारत के विद्यार्थी राजपोपट के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिसर्च में 2500 वर्ष पूर्व संस्कृत भाषा में व्याकरण की किसी त्रुटि को शुद्ध करने की बात कही।
इस दो दिवसीय कॉन्फ़्रेंस में भारत के अनेक राज्यों दिल्ली, हरियाणा पंजाब उ० प्र० बंगलौर कर्नाटक तमिलनाडु केरला मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और विदेशो से कनाडा, आस्ट्रेलिया, नेपाल्, दुबई, क्रोशिया, यू०के० आदि से ऑन लाईन और ऑफ़ लाइन मिलाकर 1600 रिसर्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 458 रिसर्च पेपरों का सिलैक्शन किया गया।

कॉन्फ़्रेंस के सफल आयोजन के लिये गलगोटिया विश्वविद्यालय के सी ई ओ ध्रुव गलगोटिया ने डा० विष्णु शर्मा की पूरी टीम को शुभकामनाएँ दी और कहा कि इस प्रकार के कॉन्फ़्रेंस बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे विद्यार्थीयों को नयी से नयी खोज करने की प्रेरणा मिलेगी। डा० जया सिन्हा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।राजीव कुमार नाथ, डा० इन्दर प्रीत कौर और चन्द्र प्रभा, विनोद कुमार रजिस्टार एडमिन आशीष की इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू
लखनऊ में ड्रोन प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हुए GL बजाज के छात्र, संस्थान में खुशी की लहर
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला जेल का शैक्षणिक दौरा, न्याय व्यवस्था की जमीनी हकीकत से ...
यूपी बास्केटबॉल की टीम ने शारदा विश्वविद्यालय में किया अभ्यास
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 जून तक चलेगा “आईटीआई चलो अभियान”
वनस्थली पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों ने झटके कई पदक
आईआईएमटी कॉलेज में हुई प्लेसमेंट ड्राइव, मिलेगा लाखों का पैकेज
"Rising Stars and Shining Legends": एच.आई.एम.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रो...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर शारदा विश्वविद्यालय में "स्वदेशी संकल्प दौड़", युवाओं ने लिया आत्मनिर्भर भ...
ईएमसीटी की ज्ञान शाला में सर्वशिक्षा अभियान को तहत बच्चों को स्कूल बैग देखर किए गए प्रोत्साहित
शताब्दी काशी विद्यापीठ की : एक संस्थान जिसकी स्थापना वेद और कुरान के उच्चारण के साथ हुई
आईएमएस गाजियाबाद और रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ के संयुक्त प्रयास से सफल रक्तदान शिविर का आयोजन
जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी को स्वीडन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बने एडजंक्ट प्रोफे...
आईआईएमटी में आईईआई के स्‍टूडेन्‍ट चैप्‍टर का उदघाटन
Ryan Mini Olympics - Budding Champions
गलगोटिया विश्वविद्यालय में नवीन पुस्तकालय और सूचना सेवाओं पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आय...