कड़ाके की ठण्ड में छात्र मंगलमय कॉलेज गेट पर बैठने को हुए मजबूर, पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्ट रोहित कुमार): कॉलेज की लापरवाही के कारण आज मंगलमय कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के लगभग 50 छात्र ठण्ड में कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठने पर मजबूर हैं. कल यानी 5 दिसम्बर से इन छात्रों की परीक्षा होनी है लेकिन अभी तक इन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं मिल सका है. इसकी वजह है इन छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण CCS UNIVERSITY MERUT में नहीं हो सका है. इधर प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्र प्रभावित छात्र भड़क गए और कॉलेज गेट पर जम कर नारेबाजी की .

बता दें इन छात्रों ने वर्ष 2018-19 के लिए मंगलमय कॉलेज में दाखिला लिया था. छात्रों ने कॉलेज को पूरी फीस का भी भुगतान कर दिया था. साथ ही नियमित रूप से कक्षाएं में उपस्थित हो रहे थे. जब कल उनकी परीक्षा कल 5 दिसंबर 2018 से होने वाली है अभी तक उन्हें परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिल सका है. जिसके बाद छात्रों में कॉलेज प्रशासन के प्रति रोष है. छात्र कॉलेज की गेट पर धरने पर बैठ गए हैं और प्रबंधन के लोगों को बंधक बना रखा है . छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क साधा तो कॉलेज प्रशासन ने जवाब दिया कि विश्वविद्यालय के तरफ से आप लोगों को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं करवाया गया है. ग्रेनो न्यूज़ से कॉलेज के निदेशक ने कहा है व कि हम छात्रों के साथ खड़े हैं और जो भी छात्र हित में करना होगा करने के लिए कॉलेज प्रबंधन तैयार है.

ग्रेनो न्यूज़ से बातचीत में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्रकुमार तनेजा ने बताया कि जिन छात्रों का पंजीकरण नहीं हो पाया है उन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे . साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलमाय कॉलेज पर जांच बैठाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर इस मामले में एबीवीपी भी कुद्द गया है. विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अभिनव ,चेतन, अभय, अनुराग. अभिषेक आदि छात्रों को समर्थन देने मौके पर पहुंचे और छात्रों को न्याय देने की मांग की.

ग्रेटर नोएडा के सीओ प्रथम निशंक शर्मा ने बताया मंगलमय कॉलेज जो कि सीसीएस यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड है, कुछ छात्र पोर्टल में खराबी के चलते रजिस्टर्ड नहीं हो सके हैं. इन छात्रों का कल एग्जाम है . रजिस्ट्रेशन ना हो पाने के चलते वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे .इसी के चलते उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। डायरेक्टर स्वयं मामले को देखने के लिए वहां बैठे हुए हैं और सीसीएस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं ।पुलिस मौके पर हैं।

यह भी देखे:-

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब ने लगाया हेल्थ कैंप, बालिकाओं को मिली मुफ्त दवाएं
गुरू द्रोणाचार्य की नगरी दनकौर पर्यटन केन्द्र के रूप में जल्द करायी जायेगी विकसित : धीरेन्द्र सिंह
धूममानिकपुर अंडरबाईपास हादसों का स्थान बन गया: रूट डायवर्ट समस्या का समाधान जरूरी : जन आंदोलन
शारदा विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ साइबर सुरक्षा
Aryan Khan Bail LIVE Updates: आर्यन खान कुछ ही देर में जेल सें होंगे बाहर
जी. डी. गोयंका ग्रेटर नोएडा में आन लाइन क्रिसमस कार्निवल की धूम
नोएडा में SIBDI कार्यालय का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 111 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय
विनय शर्मा बने बीकेयू के ब्लॉक मीडिया प्रभारी
मज़दूर बस्तियों में ईएमसीटी का कंबल वितरण अभियान
5 साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला, गले और पैर पर जख्म
ऐतिहासिक बाराही मेले में रागिनी कलाकारों ने किया बराही माता का गुणगान
सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं-सीईओ
MLC शिक्षक चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने दर्ज किया शानदार जीत
गलगोटियास विश्वविद्यालय में ESVC-3000: सौर ऊर्जा से संचालित वाहनों की भव्य प्रतिस्पर्धा शुरू
फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर पार्क की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा