ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 में घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों के चालान, अगली बार 10 हजार रुपये तक जुर्माना

प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर किए चालान, कूड़े में मिली पर्ची या वीडियो के आधार पर भी होगी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर अल्फा-1 में घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा फेंकने वालों के चालान किए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कूड़ा उठाने से पहले उसकी जांच की जाए। कूड़े में किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ी पर्ची मिलने या फोटो-वीडियो के माध्यम से कूड़ा फेंकने वाले की पहचान होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। इस बार 500 रुपये के चालान किए गए हैं, जबकि अगली कार्रवाई में जुर्माने की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक की जा सकती है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे घरों के बाहर कूड़ा न फेंकें। कूड़ा उठाने के लिए प्रतिदिन गाड़ी आती है, इसलिए सभी लोग अपने घरों का कचरा उसी गाड़ी में डालें।

इस दौरान अल्फा-1 सेक्टर के निवासी मनीष डावर और गजेंद्र शर्मा भी प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पावर एंजेल का सम्मान समारोह का आयोजन
छह फीसदी भूखंड की पात्रता तय करने को ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा शिविर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
सपा ने सदस्यता अभियान चलाकर दिलाई लोगों को सदस्यता
दीपों की रोशनी से जगमगाया झंडेवाला मंदिर, कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लिंक रोड का ग्राम दयानतपुर में किया शुभारंभ
डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स का किया दौरा, कारीगरों और महिला प्रशिक्षुओं का बढ़ाया उत्...
आवंटन धनराशि न जमा करने वाले आवंटियों के आवंटन जल्द होंगे निरस्त
Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी
मंजूरी: ऑस्ट्रेलिया में भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी, बिना रोक-टोक होगी यात्रा
Caste Census of India: PM मोदी के सामने CM नीतीश ने रखी बात
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
यमुना प्राधिकरण के ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना में निवेशकों ने दिखाई रूचि