यमुना प्राधिकरण के ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना में निवेशकों ने दिखाई रूचि

ग्रेटर नोएडा| यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग योजना को
लेकर गुरुवार को प्री बिड मीटिंग हुई। इसमें
शामिल निवेशकों ने अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि वह यहां पर निवेश करने के
लिए तैयार हैं। यमुना प्राधिकरण ने 5 मई
को ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की योजना निकाली
थी। इस योजना को लेकर गुरुवार को प्री
बिड मीटिंग हुई। प्राधिकरण सभाकक्ष में
आयोजित बैठक में ग्रुप हाउसिंग योजना में
निवेशकों ने रुचि दिखाई। निवेशक योजना
की साइट को भी देखा है । प्राधिकरण ने ग्रुप
हाउसिंग योजना में 3 भूखंड सेक्टर 22-डी
में निकाले हैं। इस योजना की अंतिम तिथि
दो जून है। योजना का ई ऑक्शन 23 जून
को किया जाएगा।

नई योजना को लेकर बैठक
प्राधिकरण की प्रभारी सीईओ
मोनिका रानी ने गुरुवार को नई स्कीम
को लेकर बैठक की। बैठक में तय
किया गया कि आगामी सप्ताह में
प्राधिकरण की संस्थागत भूखंडों की
योजना निकाली जाएगी। योजना के
अंतर्गत सीनियर सेकेडरी स्कूल, नर्सरी
स्कूल, रिलीजियस सेंटर, नर्सिंग होम
आदि के भूखंड ई ऑक्शन के आधार
पर आबंटित किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

क्रिकेटर एमएस धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार
सांसद के नेतृत्व में नेफोमा ने ग्रेनोवेस्ट में मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी को दिया...
विशेष चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने पकड़ा 11 लाख 90 हजार रुपए
स्‍वच्‍छता के नाम पर पूर्व की सरकारें करती रहीं मजाक-पीएम मोदी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 9 से 20 वर्ष की 2500 बच्चियों को लगेगी वैक्स...
गांव नवादा (दनकौर) में आयोजित हुआ "फूड एंड न्यूट्रिशन अवेयरनेस प्रोग्राम", बड़ी संख्या में महिलाओं औ...
डीएम सुहास एल वाई का निर्देश, कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी शराब और मीट की बिक्री
टीबी उन्मूलन की दिशा में योगी सरकार की सजगता को विशेषज्ञों ने सराहा
आईएएस डॉ. एम.के. शनमुगा सुन्दरम का आर्या फैशन्स दौरा, कर्मचारियों से संवाद कर बढ़ाया हौसला
नोएडा एयरपोर्ट के पास Yamuna Authority क्षेत्र में बनेंगे पांच सितारा होटल, 12 भूखंडों की नीलामी की...
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास