ग्रेनो वेस्ट रामलीला: राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला, गरजे परशुराम, दर्शकों को किया रोमांचित

14 अक्टूबर को शाम 6 बजे निकलेगी भव्य राम बारात, सजी हुई बग्गी, आकर्षक झांकियां और पुष्पवर्षा रहेंगी विशेष आकर्षण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को सीता स्वयंवर, भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, माता सीता के वरमाला पहनाने और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

लीला में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र को राजा जनक की ओर से धनुष यज्ञ का निमंत्रण मिलता है। इसके बाद वह भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में भगवान श्रीराम देवी अहिल्या का उद्धार करते हैं। जनकपुर पहुंचने पर पुष्पवाटिका में श्रीराम और माता जानकी के प्रथम मिलन के भावपूर्ण दृश्य का मंचन किया गया।

इसके बाद सीता स्वयंवर के दौरान धनुष यज्ञ का आयोजन होता है। रावण सहित विभिन्न राजाओं के प्रयास के बावजूद जब कोई भी शिव धनुष को हिला तक नहीं पाता, तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम पल भर में धनुष तोड़ देते हैं। धनुष टूटने की गूंज सुनकर भगवान परशुराम राजा जनक के दरबार में पहुंच जाते हैं। यहां परशुराम की ललकार और लक्ष्मण के जवाब के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

आज शाम 6 बजे निकलेगी भव्य राम बारात

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 14 अक्टूबर को शाम छह बजे भव्य राम बारात निकाली जाएगी। बारात में सजी हुई बंद-बग्गी पर प्रभु श्रीराम की दिव्य सवारी आकर्षण का केंद्र रहेगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकियां और भव्य सजावट बारात की शोभा बढ़ाएंगी। पूरे मार्ग पर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा।

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत के साथ राम बारात का अभिनंदन किया जाएगा। यह शोभायात्रा धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश देगी।

राम बारात के प्रमुख कैलाश शर्मा और योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राम बारात में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मनीष मनोहर मिश्रा, राम मूर्ति पांडे, अमित बाजपेयी, दिलीप दीक्षित, प्रदीप कम्बोज, पंकज सैनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

यह भी देखे:-

साइट 4 में रामलीला की तैयारी का आगाज़, विजय महोत्सव 2024 के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
साइट-4 में श्री रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : रावण दहन कर दिया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश
कल का पंचांग, 22 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आदर्श रामलीला सूरजपुर में राम विवाह का सुन्दर मंचन किया गया
जहांगीरपुर कस्बे में गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन 
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 7 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत
शोभायात्रा के साथ सूरजपुर की आदर्श रामलीला मंचन व दशहरा मेला का आगाज
आकाश मार्ग द्वारा हुआ सीता हरण, दर्शक हुये मंत्र मुग्ध
श्री धार्मिक रामलीला समिति का भव्य दशहरा महोत्सव 22 सितंबर से, विश्वस्तरीय मंचन की तैयारियां पूरी
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी रामलीला मंचन कल 29 सितम्बर से , जानिए क्या रहेगा ख़ास
पंचशील ग्रीन-1 में अतिविशाल नवरात्र एवं रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से, बाल कलाकार करेंगे भव्य मंचन
श्री राम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष , गरजे परशुराम