Caste Census of India: PM मोदी के सामने CM नीतीश ने रखी बात

 एएनआइ। Caste Census of India जातीय जनगणना  के मसले पर एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बिहार के पक्ष-विपक्ष के विभिन्‍न दलों का 11 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  से मिला। खास बात यह है कि इस मुद्दे पर अलग राय रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी कोटे से मंत्री जनक राम भी शामिल रहे। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ थे। मुलाकात के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रस्‍ताव को इनकार नहीं किया। अब इसपर उनके फैसले का इंतजार है।

प्रधानमंत्री ने बातों को सुना, अब उनके फैसले का इंतजार

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखीं। हमने उन्‍हें बताया कि किस तरह बिहार विधानसभा ने जातीय जनगणना को लेकर दो बार फरवरी 2018 तथा पुन: फरवरी 2020 में प्रस्‍ताव प‍ारित किया है। बिहार के साथ पूरे देश के लोग इस मुद्दे पर एक राय रखते हैं। नीतीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी की बातों को सुना। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे विचार करने का आग्रह किया। उन्‍होंने इसे खारिज नहीं किया है।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से सऊदी से भारत पहुंचा इरफ़ान का शव
यूपी में 10 कंपनियां करेंगी ₹1.11 लाख करोड़ का निवेश
यूपी में डीएम समेत एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
NTPC Limited के पूर्व कर्मचारियों का गोल्डन जुबली मिलन समारोह-2026
हुंकार भर रहे पंजशीर घाटी के शेर, चार दिन में उड़े तालिबान के होश
एल्गार परिषद-भीमा कोरेगांव मामला, नोएडा में प्रोफेसर के घर छापा
डीएम गौतम बुद्ध नगर के निर्देश: सभी सरकारी भवनों, सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, ताल...
मकर संक्रांति पर आरएसएस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, खिचड़ी प्रसाद का वितरण
नोएडा: रेमडेसिविर के लिए महिलाओं ने छुए सीएमओ के पैर, अधिकारी बोले- दोबारा आईं तो भेज दूंगा जेल
किसानों में आक्रोश, आबादी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का आरोप
CBSE : बदल गया 10th और 12th का सिलेबस, पढें पूरी रिपोर्ट
भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का राजवर्धन सिंह, मंत्री, मध्यप्रदेश ने किया दौरा
जहांगीरपुर में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई
अरबों रुपए के जीएसटी घोटाले के दो आरोपियों के घर की हुई कुर्की
काबुल एयरपोर्ट पर दागे गए पांच राकेट- अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम