श्री सनातन धर्म रामलीला नोएडा: प्रभु श्री राम ने नारी से पत्थर बनी अहिल्या का किया उद्धार, ताड़का वध ने किय्या रोमांचित
नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। दशरथ दरबार, श्रीराम-लक्ष्मण की शिक्षा, विश्वामित्र आश्रम में आगमन, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु प्रसंग, अहिल्या उद्धार और जनकपुर में स्वागत की लीलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षस बाधा डालते हैं। धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम ताड़का का वध करते हैं और मारीच-सुबाहु से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाता है। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के महर्षि विश्वामित्र के साथ आगे बढ़ने तथा मार्ग में देवी अहिल्या के उद्धार की लीला का मंचन हुआ। जनकपुर पहुंचने पर दोनों राजकुमारों के स्वागत का दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
मंचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, गुरु के प्रति सम्मान और धर्म की रक्षा के महत्व से परिचित कराया गया। समिति का यह आयोजन भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर समिति के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग सहित रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरुण राज, नवीन सोनी, जे.सी. माहेश्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता, नरेंद्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, विपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेंद्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेश बधोरिया, जितेंद्र सिंह, महेश चौहान, प्रमोद शर्मा, अशोक मिश्रा, राकेश गुप्ता, अशोक चौहान, राजेश भारद्वाज, राधाकिशन गर्ग, रविंदर गुप्ता, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुंदर सिंह राणा, एन.के. अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चंद्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अतुल मित्तल, डॉ. एस.पी. जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, मनोज पोरवाल, नरेश बंसल, छाया राय, विशाल कश्यप, लोकेश कश्यप, कुलदीप गोयल, पुष्कर शर्मा, उदय जैन, सन्नी अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, माधव तुली, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, पी.के. गुप्ता, गिरिजा सिंह, राम कुमार शर्मा, रवि यादव, बबलू यादव, शिवांश श्रीवास्तव, अविनाश, रोहित ठाकुर और भारत भूषण भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।
