Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्ते बंद

नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शुक्रवार को पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश व बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो गया। पूरी कश्मीर घाटी में कड़ाके ठंड पड़ने लगी है। बर्फबारी से जहां जम्मू-कश्मीर का मुगल रोड बंद हो गया, वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में फिर से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे जम्मू संभाग के पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड के अलावा बांडीपुर-गुरेज, कुपवाड़ा- करनाह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। पूरी वादी में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। वहीं, जम्मू में दिनभर धूप खिलने से लोगों को राहत रही।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही चार व पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में चार नवंबर को तो मौसम शुष्क ही रहा, मगर पांच नवंबर तड़के मौसम बदल गया। गुलमर्ग समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। गुलमर्ग में तीन, सोनमर्ग में चार, साधना टाप के निकट छह, राजदान पास के निकट भी छह इंच बर्फ रिकार्ड की गई।
बर्फबारी से सड़कों पर पैदा हुई फिसलन से बांडीपोरा-गुरेज व कुपवाड़ा-करनाह रोड यातायात के लिए बंद हो गई। सिंथन टाप व पीर की गली के निकट हुई ताजा बर्फबारी के चलते मुगल रोड को भी बंद कर दिया। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में बारिश दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तड़के से वादी में मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा। फिर अगले दो सप्ताह तक मौसम में खास परिवर्तन नहीं आएगा।

यह भी देखे:-

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर खाली कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एमआरओ हब का बनेगा प्रमुख केद्र
2.4 डिग्री सेल्सियस की ठंड में "स्कूल यूनिफॉर्म" पाकर खिले उठे बच्चों के चेहरे...
नोएडा में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 9 महीनों में 2100 करोड़ की खपत, पिछले साल से 12% ज्यादा
श्रीनगर में बोले राहुल गांधी- मैं भी कश्मीरी पंडित, कहा- जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में UP ने लगाई 12 पायदान की छलांग, निवेशकों की नजर में चढ़ गया उत्तर प्रदेश
बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज और जीबीयू ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
जनसमस्या: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस सड़क पर स्ट्रीट लाईट बने शोपीस
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!
भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्त्ता
बनारस के घाट से बुद्ध सर्किट तक, यूपी पर्यटन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
खाम्बी में रामायण पाठ, संकीर्तन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ सीईओ पी.सी.गुप्ता समेत भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला फूंका
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ईद असेंबली का आयोजन    
वाराणसी : बेटी होने पे नही लेती कोई चार्ज, मोदी भी है इनके फैन, डॉक्टर शिप्रा धर