तीज महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। श्रावण मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर श्री बालाजी मानव सेवा समिति की सेविका महिला मंडल की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के साराभाई ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में श्री बालाजी मानव सेवा समिति के संस्थापक प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि संस्था भारतीय पर्व, संस्कृति और संस्कारों की परंपरा को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। भारतीय जीवनशैली में तीज पर्व का विशेष महत्व है। संस्था ‘समर्पण, सेवा और संस्कार’ को अपना मूल आधार मानते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है।

तीज सुंदरी डॉ. रत्ना गुप्ता ने भगवान शिव और माता पार्वती की कथा के माध्यम से सनातन जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव महिलाओं को परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। हरियाली तीज के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता का संदेश भी समाज तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार में संस्कारों और उच्च विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। तीज जैसे पर्व परिवार और समाज को जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कार और सेवा भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया और तीज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साह दिखाया। आयोजकों के अनुसार, तीज महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में बीना अरोड़ा, सीमा सिंह, अंजू शर्मा, राखी मित्तल, प्रतिमा सिंह, पिंकी त्रिपाठी, विद्या ओम, रीना गुप्ता, किरण मिश्रा, चंचल भारती, पूनम सिंह, अर्चिता, प्रियंका शर्मा, रत्ना गुप्ता, रजनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, उमा शर्मा, नवनीता महेश, प्रतिभा रॉय, शिवांगी दुबे, नीरजा, लालिमा, सौनी, मनीषा बवेजा, मंजू मित्तल, प्रियंका सिंह, रश्मी जुनेजा, नीलम मिश्रा, निशा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, रिंकू मिश्रा, संगीता चौधरी, सुशीला, कुसुम, पूजा, पिंकी, संगीता, दिव्या, मुकेश, मधु, श्वेता, नीलम कटारिया, परवेज, वंदना शर्मा, कमलेश, शीतल तिवारी, डिम्पल, सुनीता, सुरेखा, साधना, अर्चना मिश्रा, ललिता, बबली, नीलम, ममता, मंगल, प्रेमलता, इंदु शेखावत, प्रेम सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी देखे:-

धूममानिकपुर अंडरबाईपास हादसों का स्थान बन गया: रूट डायवर्ट समस्या का समाधान जरूरी : जन आंदोलन
ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मं...
Moto GP रेस का आयोजन किया जाए रद्द- हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति और PMO को लिखा पत्र
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी।
सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर और ट्रेनिंग का आयोजन
कासा ग्रीन के 300 फ्लैंटों की रजिस्ट्री जल्द
नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजरः सीएम योगी
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
Covid India Update : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 हजार से ज्यादा मामले, 284 मौतें
डी पी एस ग्रेटर नोएडा में "स्कॉलर डे" का आयोजन
गो गर्ल फाउंडेशन की तरफ से सावित्री बाई स्कूल की छत्राओं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
भनौता में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबन्ध निदेशक से की मुलाकात, विद्युत स...
सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो की मौत
आईआईए ने IGL के समक्ष उठाए गैस मूल्य वृद्धि और बिलिंग संबंधी मुद्दे