श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियों पर मंथन

ग्रेटर नोएडा, 16 अगस्त। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बीटा-2 स्थित भृगु आश्रम के पवित्र परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज ने किया। बैठक का संचालन कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने किया।

बैठक में सेक्टर पाई-1 स्थित रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली रामलीला के विश्वस्तरीय एवं ऐतिहासिक मंचन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रामलीला के मंचन को नया कीर्तिमान बनाने, व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने तथा इस वर्ष मंचन के प्रारूप में किए जाने वाले नए प्रयोगों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार रामलीला मंचन को और भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, मंचन की रूपरेखा और इस वर्ष किए जाने वाले विशेष प्रयासों की पूरी जानकारी 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया के माध्यम से नगरवासियों एवं समाज के समक्ष सार्वजनिक की जाएगी।

बैठक में गोस्वामी सुशील जी महाराज, शेर सिंह भाटी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, आनंद भाटी, ममता तिवारी, अतुल आनंद, उमेश गौतम, महेश शर्मा बदौली, सत्यवीर मुखिया, पीपी शर्मा, फिरे प्रधान, महेश कमांडो, चैन पाल प्रधान, रोशनी सिंह, यशपाल नागर, वीरपाल मावी, भगवत भाटी, तेज कुमार भाटी, पवन भाटी सहित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता: ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतिभाओं ...
सभासदों ने किया वहिष्कार, विधायक ने किया लोकार्पण
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष चैंनपाल प्रधान ने  मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेनो को लिखा पत्र , गा...
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
जनपद गौतम बुद्ध नगर के समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए आवश्यक सूचना, पढ़ें
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 16वें आईएफजेएएस'22 का भव्य उद्घाटन  
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
दादरी को मिली बड़ी सौगात: रेलवे रोड पर दादरी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल का शुभारंभ, बच्चों के इलाज में मिल...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने विद्यालय में की पुस्तक वितरित
होंडा इंडिया फाउंडेशन की एक पहल- "स्वाभिमान"
वेद नागर के ऊपर जर्मन रसिया मे बनेगी गाय के ऊपर फ़िल्म
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
गौ माता और उनके नवजात बच्चे को समय से चिकित्सा और उपचार प्रदान किया गया।
जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में  मनाया गया योग दिवस 
बीटा - 1 आरडब्लूए ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह