11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर रोड किया जाम

जहांगीरपुर। थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परौरी में रविवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर काम कर रहा नीरज पुत्र किशोरी बघेल, निवासी परौरी, छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर रोड पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में छतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि खतरनाक विद्युत लाइन को हटाने अथवा सुरक्षित करने के संबंध में विद्युत विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

हादसे के बाद गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा खतरनाक विद्युत लाइन को सुरक्षित कराने की मांग की।

पुलिस ग्रामीणों को समझाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास करती रही, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की मांग पर जाम लगाए रहे। बाद में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और एसडीएम शोभित कुमार अत्री मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद खुर्जा-जेवर रोड पर यातायात सुचारू हो सका।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने टिकैत से की मुलाकात, 23 दिसंबर को महापंचायत में बड़ा ऐलान संभव
चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एस्ट्रल पब्लिक स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
कौन है विश्‍व का अव्‍वल शहर, भारत के किस शहर का नाम सूची में शामिल ?
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
G20 Summit Varanasi: पीएम का वीडियो संदेश - मुझे ख़ुशी है कि हम वाराणसी में मिल रहे हैं
Mission 2022: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कां...
खुशखबर: त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क
स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
US Open: दिग्गज सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन से हटीं, हैमस्ट्रिंग की चोट बनी वजह
ग्रेटर नोएडा: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 203 कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमा दर्ज 
कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती बोलीं- सरकार बनी तो बदले की भावना से रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की ...
स्वर्गीय जतन प्रधान की जयंती पर विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को होगा: आलोक नागर
कबाड़ी से रिश्वत मांगने वाला सिपाही बर्खास्त
न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल की छुट्टी, 20 सितंबर तक पद पर बने रहेंगे जस्टिस चीमा- SC
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज