सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर और ट्रेनिंग का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कॉन्ट्रैक्टरों के अधीन सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए प्राधिकरण की तरफ से प्रशिक्षण और जांच शिविर का आयोजन किया गया। करीब 50 स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में सफाईकर्मियों को खुद के स्वास्थ्य की देखरेख करने के टिप्स दिए गए। साथ ही गीला व सूखे कूड़े को सेग्रिगेट करने की भी सीख दी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर व ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 19 जनवरी, 22 जनवरी, 24 जनवरी, 27 जनवरी और फिर 31 जनवरी को प्राधिकरण तथा अलग-अलग संस्थाओं ने मिलकर शिविर लगाए।

अंतिम शिविर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन ने मिलकर आयोजित किया। एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से नुक्कड़ नाटक कराया गया और पीपीई किट भी वितरित की गई। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है ग्रेटर नोएडा और यहां के नागरिकों को स्वस्थ रखने में सफाईकर्मियों का रोल सबसे अहम है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना, हम सभी की जिम्मेदारी है। प्राधिकरण की पहल पर स्वास्थ्य शिविर लगाये गए। इस तरह के प्रयास आगे भी किए जाएंगे। इस शिविर के आयोजन के दौरान प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह, ओएसडी विशु राजा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और ईएंडवाई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
Yamuna Authority: फ़िल्म सिटी परियोजना के बारे में जानिए सबकुछ
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कई गांव का किया दौरा जनसंपर्क पर कर मांगे वोट
मुख्यमंत्री योगी ने गौतमबुद्ध नगर को दी 1467 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दादरी में महाराणा प...
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पेपर से प्रोजेक्ट तक: 8 वर्षों में साकार हुआ सपना
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में 8 जगहों पर रैन बसेरा बनाए
दीपावली से पहले जल संकट: हरेंद्र भाटी की चेतावनी, नहीं सुधरी स्थिति तो करेंगे तालाबंदी
सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुण वीर सिंह ने किया ईलाइब्रेरी के भवन का शिलान्यास
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्थापना दिवस
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन,जेल भेजने की मांग
सीएम योगी ने कानपुर में अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में लिया हिस्सा, शिशुओं का किया अन्नप्राशन
एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से चमका जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, निवेशकों की पहली पसंद बनता इलाक...
यमुना प्राधिकरण किसानों को सात फीसदी आवंटित करने की लाई तेजी
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज