ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज ने अपने 20 वर्षों के शानदार सफर का समापन एक यादगार समाहरोह और फ्रेशर पार्टी-2024 के साथ किया। इस आयोजन में संगीत, नृत्य और हास्य की एक अद्भुत मिश्रण ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी दिलकश आवाज में अपने मशहूर गानों “सुन रहा है ना तू,” “जादू है नशा है,” “तुझमें रब दिखता है,” “बे पनाह प्यार है,” और “आजा बे रंग के दिन” का लाइव प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने छात्रों और स्टाफ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस कार्यक्रम में गायक किंजल चैटर्जी ने बीट बॉक्स और म्यूजिक मिक्सिंग से सांस्कृतिक माहौल को और भी जीवंत कर दिया। वहीं, आरजे रोकी की मिमिक्री और चुटीले डायलॉग्स ने सभी को हंसी के फव्वारे में डाल दिया। कॉलेज के कल्चरल क्लब के सदस्यों ने विभिन्न भारतीय राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिसने उत्सव में रंगीन विविधता और समृद्धि का समावेश किया।

समारोह में जीएल बजाज कॉलेज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन संस्थान की उपलब्धियों का जश्न मनाने और छात्रों में भाईचारे व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आदर्श माध्यम हैं। इस आयोजन ने न केवल कॉलेज की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया, बल्कि छात्रों को अपनी प्रतिभा को मंच पर दिखाने के लिए भी प्रेरित किया।

समारोह के दौरान, मैनेजिंग ट्रस्टी अंशु अग्रवाल और सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी, और इस आयोजन को कॉलेज की उपलब्धियों और छात्रों की ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए इसे लंबे समय तक याद रखने की बात कही।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गौतम बुद्ध नगर में किया मह...
नोएडा एयरपोर्ट पर बनेगा देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन , कोलकाता और चेन्नई रेलवे लाइन से जुड़े...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के नये सत्र का हुआ आगाज
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मैरा...
किसान परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दो सोने की चेन और नगदी लेकर हुए फरार
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया स्वच्छता श्रमदान
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
आतंकवादी और चरमपंथी शब्दों का ना करें इस्तेमाल -तहरीक-ए-तालिबान, पत्रकारों को दी चेतावनी
गांवों की समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य जोरों पर,28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व ह...
Save Water पर घरेलू सहायिकाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
देशभर के पर्यटकों को लेकर अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस, भक्त हुए भाव विभोर
अल्फा 1 शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन, अन्नकूट प्रसाद का किया गया वितरण 
ईद पर्व को लेकर एसीपी ने कोतवाली दनकौर में शांति समिति की बैठक की
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
फॉर्मूला इंपीरियल और इंडियन कार्टिंग रेस का आज समापन हुआ