जेवर में जलभराव पर विधायक का विपक्ष पर पलटवार, बोले- जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जलभराव वाले स्थल का धीरेन्द्र सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को स्थायी समाधान के निर्देश

जेवर, 12 अगस्त। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पार्किंग स्थल पर बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों को दूर करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे और जलभराव दिखाई दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बारिश के बाद विपक्ष को गड्ढे नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी क्षेत्र में खड़ा हो रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय सड़कें, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर अब उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने क्षेत्र को देश-दुनिया के मानचित्र पर नई पहचान दी है।

‘जिनके शासन में एयरपोर्ट कागजों तक सीमित रहा, वे कर रहे राजनीति’

विधायक ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में एयरपोर्ट वर्षों तक केवल चर्चाओं और कागजों तक सीमित रहा, वे आज इसके आसपास बारिश के पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे विकास से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने हालांकि जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था की पूरी समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

‘तस्वीरों में गड्ढे खोजते रहें, हम विकास की नई इबारत लिखेंगे’

धीरेन्द्र सिंह ने कहा, “विपक्ष तस्वीरों में गड्ढे खोजता रहे, हम जेवर में विकास की नई इबारत लिखते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि जहां कमी होगी, उसे ठीक कराया जाएगा, लेकिन कुछ समय के जलभराव को जेवर और उत्तर प्रदेश में हो रहे बड़े विकास कार्यों पर पर्दा डालने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

यह भी देखे:-

दिल्ली: हाईकोर्ट बम धमाकों में शामिल था अशरफ, पाकिस्तानी आका के हुक्म पर करता था 'खास काम'
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
तीन कृषि बिल के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन
मल्टी लॉजिस्टिक हब व मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ, जानिए ग्रेनो प्राधिकरण की 13...
Dengue Outbreak: डेंगू के बढ़ते मामलों से दिल्ली-यूपी, पंजाब में अलर्ट
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
मिहिर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी का जोरदार स्वागत
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट डॉ. महेश शर्मा की बड़ी जीत
आज निर्मला सीतारमण बैंकों के अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक, पढें पूरी रिपोट
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू
जीएल बजाज कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, 201 यूनिट रक्त संग्रहित, वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा ...
माफिया नहीं, गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदनाः सीएम योगी
यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 400 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 1 लाख वर्ग मीटर भूमि कराई...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया करेगी उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, कुज़ीन और कल्चर' का साक्षात्कार: म...