ग्रेटर नोएडा : “पेट्रो टेक-2019” में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

ग्रेटर नोएडा। आगामी 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा के नॉलेेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट आने वाले हैं। दरअसल, एक्सपो मार्ट में ‘पेट्रो टेक-2019’ का आयोजन किया जा रहा है। जो कि 10 से 12 फरवरी तक चलेगा। वहीं पीएम के आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

इसके तहत शुक्रवार को एक्सपो मार्ट के बोर्ड रूम में जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बहुत कम समय है। अतः सभी अधिकारी गण अपने-अपने कार्य में पूर्ण मेहनत के साथ जुट जाएं और अपनी अपनी तैयारियां समय रहते हुए पूरी करने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।’

उन्होंने बैरिकेडिंग एवं हेलीपैड की स्थापना के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया।

अन्य तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा मानकों के अनुसार अपने अपने कार्य को आरंभ कर दिया जाए। इस बैठक में पीएमओ से एसपीजी के अधिकारी गण तथा अन्य अधिकारीगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण तथा अन्य संबंधित अधिकारियी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी, जय माता दी के लगे जयकारे
जी डी इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और एमएलसी श्रीचंद श...
राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना के बाद के “गोल्डन ऑवर” यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉम...
दर्दनाक : कार-ट्रैक्टर में टक्कर, माँ-बेटे की मौत 
लखीमपुर खीरी : मंत्री और बेटे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई ,पीएम मोदी हैं चुप - राहुल गांधी
राहत की बात : दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, एनसीआर में आज और कल बारिश के आसार
आने वाला समय होगा हाइब्रिड और डिजिटल, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें कैसे
ग्रेटर नोएडा में 3 नवंबर को होगा "युवा क्रान्ति रथ यात्रा " का आगमन
केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए कई वादे
बातचीत: पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों से कहा- ब्रांड इंडिया के लिए संभावनाएं बह...
सूरजपुर पुलिस ने किया नशे के सौदागरों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, अवैध शराब, गांजा और हथियार बरामद
दिल्ली चुनाव: गौतमबुद्धनगर में कार्यरत दिल्ली के मतदाताओं को 5 फरवरी को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
पंचशील ग्रीन 1 में रामलीला महोत्सव: बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
गाम्बिया के नेता और भारत के प्रमुख सर्जन का भव्य स्वागत, व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देने की हुई च...
जरूरतमंद बच्चों को रोजगार दिलाने में फिक्स बीएमजी संस्थान निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
ग्रेटर नोएडा : ऐरो मीडिया के सौजन्य से "फैशन शो" 24 सितम्बर को, ऑडिशन जारी है