इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो- कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाएगा सीबीजी उद्योग

IBET Expo के दूसरे दिन कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा और गांवों में रोजगार पर मंथन, KIS-पारस ग्रुप के साथ 1,000 करोड़ रुपये का एमओयू

ग्रेटर नोएडा, 12 अगस्त। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 के दूसरे दिन किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलने और गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत समेत देश-विदेश से आए विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पढ़कर सुनाया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सीबीजी उद्योग में किसानों को समृद्ध बनाने की अपार ताकत है। कृषि और अन्य जैविक कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ग्रीन एनर्जी की राह दिखाई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

शर्मा ने कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के साथ प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इस बात का उदाहरण है कि देश-विदेश के विशेषज्ञ और उद्यमी किसानों की आय बढ़ाने, कचरे को ऊर्जा में बदलने और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने की संभावनाओं पर एक मंच पर चर्चा कर रहे हैं।

कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन पर जोर

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादक राज्य है और यहां बड़ी मात्रा में कृषि अपशिष्ट उपलब्ध है। इस अपशिष्ट को तकनीक और नवाचार के माध्यम से ऊर्जा के स्रोत में बदला जा सकता है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने उद्यमियों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि ग्रीन एनर्जी के माध्यम से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलने को किसानों के भविष्य को बेहतर बनाने का बड़ा अवसर बताया।

गांव-गांव छोटे बायोगैस प्लांट लगाने पर जोर

ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में घरेलू स्तर पर एक लाख छोटे बायोगैस प्लांट लगाने की आवश्यकता बताई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक कचरे का बेहतर उपयोग होने के साथ ऊर्जा की स्थानीय जरूरतें भी पूरी की जा सकती हैं।

1,000 करोड़ रुपये का एमओयू

कार्यक्रम के दौरान KIS और पारस ग्रुप के साथ 1,000 करोड़ रुपये का एमओयू भी साइन किया गया। इसके अलावा कई रिसर्च जर्नल और कृषि साहित्य का विमोचन हुआ।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और उद्यमियों ने सीबीजी, बायोएनर्जी, कृषि अपशिष्ट के उपयोग, ग्रामीण रोजगार और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि कृषि अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलने की तकनीक किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बनने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे सकती है।

यह भी देखे:-

आपका अपना आज़ाद मलिक चेयरमैन प्रत्याशी दादरी की ओर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की की ...
ग्रेटर नोएडा में 13 अगस्त को निकाली जाएगी बाइक तिरंगा यात्रा
सिलिंडर फटने से युवक की मौत, दो झुलसे
विजेता एथलेटिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रेरा कॉन्क्लेव को लेकर बायर्स के साथ हुई चर्चा
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
गौतमबुद्धनगर: रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए त्वरित कार्...
दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
मिठाई की दूकान पर खाद्य विभाग का छापा, लिए नमूने
 भारतीय नव वर्ष स्वागत उत्सव के तहत "उमंग" ,  21-22 मार्च को 
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुई प्रदेश मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और महेंद्र सिंह, दनकौर को पर्यटन सर्कि...
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी: वेंडर विकास कार्यक्रम में MSME सेक्टर के उज्ज्वल भवि...
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा में आईएपी- बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यश...
भुखमरी के कागार पर पहुँच चुके नॉलेज पार्क के शिक्षकों ने निकाला रिक्शा मार्च 
रायन एनुअल एथलेटिक मीट 2026