यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 400 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 1 लाख वर्ग मीटर भूमि कराई मुक्त

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम दयानतपुर में खसरा संख्या 463 (क्षेत्रफल 4.6660 हेक्टेयर) तथा गाटा संख्या 447 (क्षेत्रफल 3.0090 हेक्टेयर) पर कुल 7.6750 हेक्टेयर यानी 76,750 वर्ग मीटर भूमि पर “ऐरो ग्रीन सिटी” के नाम से की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट को जाने वाले 60 मीटर चौड़े मार्ग पर किए जा रहे अवैध निर्माण भी हटाए गए।

इसी क्रम में ग्राम साबीता मुस्तफाबाद में करीब 24,000 वर्ग मीटर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चला। इस व्यापक अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में कुल 1,00,750 वर्ग मीटर भूमि, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है, को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी हरि प्रताप, शिवौतार सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी जेवर संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने अवैध निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण की भूमि अथवा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी काटने या निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और बिना किसी नोटिस के निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे एयरपोर्ट और औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण से जरूरी कदम बताया है।

 

यह भी देखे:-

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योगी बोले- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए म...
COVID-19 वैक्सीन : भारत ने 70 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक लगाई, हासिल किया कीर्तिमान
अतहर खान से तलाक के बाद टीना डाबी ने किया पहला पोस्ट, कही ये बड़ी बात
कश्मीर में टारगेट किलिंग : आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह का मंथन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ...
Samrat Mihir Bhoj Controversy: शिलापट पर मिहिर भोज के नाम के आगे लिखा गया 'गुर्जर सम्राट'
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन स्वामियों एवं संचालकों को किया फर्स्ट एड किट का व...
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
निकाय चुनाव मामला, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की तैयारी
दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए एसीपी ने की कोतवाली में बैठक
एस्टर पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट स्टेयर्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
Delhi Ncr Water Crisis : दिल्ली और एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, ...
बलिया : 1 लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया
मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली
U.P. : अश्लील साइट्स सर्च करते है तो UP पुलिस की नज़र आप पे है, सम्भल जाएं।