ग्रेटर नोएडा में 13 अगस्त को निकाली जाएगी बाइक तिरंगा यात्रा

गौतम बुद्ध नगर, 11 अगस्त 2025 —
13 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा ग्रेटर नोएडा में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा की तैयारी को लेकर 11 अगस्त को परी चौक स्थित झाड़े वाले मंदिर के पास समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजाराम नंबरदार ने की और संचालन रॉबिन नागर ने किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यह यात्रा जीरो पॉइंट से शुरू होकर यमुना विकास प्राधिकरण, P3, कसाना होते हुए पेरीफेरल रामपुर सिरसा टोल पर समाप्त होगी। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि यह यात्रा सरकार को शांतिपूर्ण संदेश देने का माध्यम है, जिसमें किसान अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखेंगे।

बैठक में सैकड़ों किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें विनोद शर्मा, चिराग बैसला, चाहत राम, मास्टर अनित कसाना, अजीत अधाना, अमित जेंलदार, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम, मास्टर सुबे राम, सचिन कसाना, शमशाद सैफी, अर्जुन प्रधान, संजय, सुरेंद्र सिंह नागर, संजीव मोरना, वीरपाल, गजेंद्र गर्ग, राजेश, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, गुलाब चौधरी, देवराज सिंह, बेली भाटी, ताराचंद, जगदीश, तेज सिंह, लाल यादव, राजू चौहान, बृजपाल सिंह, मनीष सिंह, ऋषि शर्मा, श्याम सिंह, हरेंद्र झुपा, राहुल पंडित, जीते गुर्जर, पवन कुमार, इंद्रजीत, अजीपाल नंबरदार और अजीत गैराठी शामिल रहे।

यह भी देखे:-

लूट के खुलासे की मांग को लेकर करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने किया दनकौर कोतवाली का घेराव
व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने पैदल गश्त पर निकले एसएसपी लव कुमार
Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “AI Innovation Meetup | IIT Kanpur” का सफल आयोजन
न्यायालय के आदेश पर सरकारी डॉक्टर और वकील पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
रोटरी क्लब  ग्रेटर नोएडा द्वारा  रक्तदान महादान  शिविर ,  35 लोगों ने किया रक्त दान
भाकियू के संस्थापक स्व0 चौधरी टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि
पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर के  बैंक मैनेजर सहित एक कर्मचारी निकला करोना संक्रमित 
सोशल मीडिया के बहाने 3.26 करोड़ की ठगी: नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े
रंग-बिरंगे यादों के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय "मीडिया मेला- 2019"
कुछ देर हुई बारिश में ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रदर्शनी, एमएसएमई सेक्टर को मिलेग...
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगाए 10 हजार पौधे
मिलक खंडेरा गाँव के नौजवानों ने उठाया साफ़ -सफाई का बीड़ा
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल और प्रियंका, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा
ग्रेटर नोएडा में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण अभियान