मिठाई की दूकान पर खाद्य विभाग का छापा, लिए नमूने
ग्रेटर नोएडा। आज शहर में रामनरेश, रेनू सिंह और आशुतोष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम के सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा में मिठाई की दुकानों पर छापा मारते हुए नमूने एकत्र किये गया। इसमें अल्फा-दो मार्केट के स्वीट हॉउस से खोया बर्फी और खोया का नमूना लिया गया। यहां से मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर लगभग 50 किलो खोए को नष्ट कराया गया।
इसके पश्चात अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित गढ़वाल पनीर भंडार से घी का नमूना और टेस्ट ऑफ दिल्ली से दही का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। इसके पश्चात इकोटेक वन एक्सटेंशन स्थित दिल्ली फ्लोर मिल से मैदा और सूजी के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। सैनिक कुमार सिंह प्रीति और श्वेता चक्रवर्ती खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण की टीम द्वारा सेक्टर-49 नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट का निरीक्षण कर बेसन और दो खाद्य तेलों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इसके पश्चात सेक्टर-76 नोएडा स्थित बीकानेरी स्वीट्स से नारियल बर्फी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय शर्मा ने बताया है कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा और जहां-जहां पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट करने की जानकारी प्राप्त होगी संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के द्वारा कारवाई की जाएगी।