विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल और प्रियंका, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा

नई दिल्‍ली (एएनआई)। अगले वर्ष उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस की आज एक अहम बैठक होने वाली है, इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों के प्रदेश अध्‍यक्ष और प्रभारी भी हिस्‍सा लेंगे। इस बैठक की अध्‍यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इसमें हिस्‍सा लेने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी हैडर्क्‍वाटर पहुंच चुके हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये बैठक पार्टी हैडक्‍वार्टर में होने वाली है। इसमें चुनाव को देखते हुए पार्टी की मैंबरशिप, कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श होना है। गौरतलब है कि 16 अक्‍टूबर को हुई पार्टी की वर्किंग कमेटी में ये तय हुआ था कि एक नवंबर से पार्टी लोगों को अपने सदस्‍य बनाने का अभियान शुरू करेगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने संगठन में होने वाले चुनाव को फिलहाल टाल दिया है।

बता दें कि वर्तमान समय में कांग्रेस की सरकार केवल पंजाब में ही है। कांग्रेस इस बार यूपी और पंजाब में अपनी पूरी ताकत लगा देना चाहती है। पंजाब में बदले राजनीतिक हालात कांग्रेस के लिए अच्‍छे दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उसके सामने यहां पर अपनी सरकार को बचाकर रखने की बड़ी चुनौती भी है।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक को मिली 4-स्टार रेटिंग, नवाचार और उद्यमिता में उत्कृष्टता की मिसाल
6 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
जिला कारागार में स्वास्थ्य जागरूकता का संकल्प: अभिनेता राजीव खंडेलवाल और विशेषज्ञों ने बंदियों को दि...
नगर पंचायत दनकौर से भाजपा प्रत्याशी राजवती देवी ने किया नामांकन
बुंदेलखंड में इतनी होगी हरियाली कि लोग भूल जाएंगे सूखा
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
मूसलाधार बारिश से होने वाली परेशानी से निपटने को ग्रेनो प्राधिकरण भी अलर्ट पर
बाल महोत्सव "मेरा हुनर - मेरी पहचान 2024" में शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब की शानदार भागीदारी
इनस्टालेशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन
तवियत बिगड़ने से सिपाही का निधन, एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट कराया गया
 ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया "ओला सेलिब्रेट्स इंडिया" कैंपेन, मुहूर्त महोत्सव में ईवी की कीमत अब सि...
शोध: पेट्रोल-डीजल की तरह सीएनजी भी खतरनाक, हवा में बढ़ा रही नाइट्रोजन ऑक्साइड
यीडा के अधिकारियों व व्हीलस ग्लोबल फाउण्डेशन के बीच हुई बैठक , मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा फाउंडेश...
यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूट, हत्या और मकोका के 20 केस म...
45 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, चकमा देने के लिए ये हथकंडा अपनाया, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा : ग्रांड वेनिस मॉल का आवंटन रद्द करने के निर्देश