रंग-बिरंगे यादों के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय “मीडिया मेला- 2019”

ग्रेटर नॉएडा। शारदा विश्व विद्यालय के जन संचार विभाग द्वारा आयोजित तीनदिवसीय मीडिया मेले का यादगार समापन हो गया। मेले के तीसरे तीन आयोजित भव्य समापन समारोह में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही।कार्यक्रम की शुरुवात टर्न-कोट नामक कार्यक्रम से हुई जिसमे की प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयो पर पक्ष और विपक्ष में त्वरित रूप से तैयारी करके अपने विचार व्यक्त किए ।इसके बाद छात्रों ने थीम पर आधारित गीत -संगीत ,नृत्य लघु नाटिका,व्यंग ,कविता,खेल प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत करके इस अवसर को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जाने माने न्यूज ऐंकर सईद अंसारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अलावा समारोह आयोजन में सहयोग करने वाले सभी छात्रों को सम्मानित और पुरस्कृत किया और सम्बोधन में हौसला अफ़जाही भी किया । विभाग द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन और आयोजन के लिए विश्यविद्यालय के कुलाधिपति पी के गुप्ता,उप कुलाधिपति प्रोफेसर वाई के गुप्ता,कुलपति जीआर सी रेड्डी ,स्कूल के डीन प्रोफ़ेसर आर एम मेहरा और विभागाध्यक्ष डाक्टर अमित चावला ने आयोजन में शामिल सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जन संचार विभाग द्वारा आयोजित मीडिया मेला -२०१९ का तीन दिनों तक चलने वाले धूम धामके के साथ ही सुखद समापन होगया। मीडिया मेला के समापन के साथ जन संचार विभाग के छात्रों और शिक्षकों की सुनहरी स्मृतियों में एक और कड़ी जुड़ गयी।मेले का मुख्य आकर्षक रहे फोटो बूथ और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल को लोगो ने काफी याद किया और इसके साथ जमकर सेल्फी खिचवाई।मेले के आखिरी दिन भी छात्रों का उत्साह अपने शिखर पर था और सभी ने इसे अपने खट्टी मीठी यादो के साथ एक साल की विदाई दे दी। मेले के दौरान आयोजित टर्न कोट प्रतियोगिता में शारदा विश्यविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग के अफनान खान ,लघु फिल्म प्रदर्शन प्रतियोगिता में मुम्बई सेंट जेवियर कालेज की नेहा, छायांकन प्रदर्शनी प्रतियोगिता में शारदा विश्वविद्यालय के जन संचार विभाग के विकास और दीपांशू ,पीस टू कैमरा प्रतियोगिता में शारदा विवि के जन संचार विभाग की छात्रा अपराजिता और ऐड मैड शो प्रतियोगिता में शारदा विवि के जन संचार विभाग के छात्र अजय गुप्ता और आख्या अग्रवाल ने बाज़ी मारी। समापन समारोह में मुख अथिति के तौर पर शिरकत करने वाले न्यूज ऐंकर सईद अंसारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया मेला छात्रों के लिए ऐसा अवसर है जहा छात्रों को अपने भविष्य में मिलने वाली पेशेवर चुनौतियों को समझने और सामना करने के लिए हुनर विकसित करने का मौका मिलता है। पत्रकारिता शिक्षा पर उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन छात्रों को जुझारू पत्रकार बनाने में काफी सहायक सिद्ध होते है। इस मौके पर विवि के कुलाधिपति पी के गुप्ता ने कहा की क्लास रूम पढ़ाई के साथ ही ऐसे आयोजन छात्रों का व्यक्तित्व निखारते है और इनका महत्व भी किसी भी रूप से औपचारिक पढ़ाई से कम नहीं है। समापन सम्बोधन पर विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर अमित चावला से सभी आगंतुकों ,छात्रों, शिक्षकों,आयोजन टीम में शामिल छात्र छात्रों के कार्यो की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

टाटा को मिलेगा एयर इंडिया?: अमित शाह की अध्यक्षता में भविष्य पर फैसला, इसी हफ्ते हो सकती है बैठक
5 साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला, गले और पैर पर जख्म
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकान...
कल रविवार, मतदान केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा विशेष मतदाता दिवस
स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
"एक शाम उदय प्रताप सिंह के नाम" : न तेरा है न मेरा है हिन्दुस्तान सबका है ....
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
जोरदार स्वागत , ग्रेटर नोएडा के विशाल नागर ने नेपाल में ताइक्वांडो में परचम लहराया
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत
Weather Updates: रविवार तक लगातार हो सकती है बारिश
जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के भूमि अधिग्रहण का आंकड़ा पहुंचा 65 ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1719 करोड़ रुपये की 124 विकास परि...
सीएमए सीजीएम लॉजिस्टिक्स पार्क दादरी ने जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा को दान किए चिकित्सा उपकरण
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन