2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार: सीएम योगी

लखनऊ, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था और समानांतर सरकारें चलती थीं। उन्होंने कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी और पुलिस मजबूर थी।

मुख्यमंत्री गुरुवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही वीर पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए और पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया।

योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में पुलिस सुधारों को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह ने जिस पुलिस रिफॉर्म की वकालत की थी, उसे उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे पहले लागू किया। प्रदेश में अब सात पुलिस कमिश्नरेट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक की भूमिका बढ़ी है और प्रदेश में 14 लाख से अधिक कैमरों के माध्यम से अपराध की निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद कमरे में बैठकर किसी पर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन सुरक्षा का वातावरण न हो तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण में ही समृद्धि की परिकल्पना साकार हो सकती है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ इंस्पेक्टर स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह की वीरता को नमन करते हुए कहा कि उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है और यूपी पुलिस को पहली बार यह सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार और 10 को मुख्यमंत्री वीरता पदक प्रदान किए गए।

सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए 87 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन पुलिस को सौंपे गए हैं। ये वाहन यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन में मदद करेंगे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह, डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, स्वामी धर्मबंधु, प्रभात प्रकाशन के पवन अग्रवाल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025
भ्रष्टाचार में घिरे दो आईपीएस  खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश
काशी में "नमो घाट" का हुआ भव्य उद्घाटन, सीएम योगी ने किया काशी के विकास का बखान
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर
उत्तर प्रदेश में आईएस व पीसीएस अफसरों का तबादला
राम मंदिर निर्माण में ऐतिहासिक पड़ाव: मुख्य शिखर पर कलश स्थापना, अयोध्या में उत्सव का माहौल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
वाराणसी में बना देश का पहला 3-डी डिजिटल ट्विन: काशी के विकास और सुरक्षा में नई क्रांति
खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
ममता शर्मा बनी कासना मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष
महाकुम्भ 2025: विदेशी मीडिया के सामने योगी सरकार ने प्रस्तुत की भव्यता और वैश्विक महत्व
उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का नया हब
प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को दे रही है बढ़ावा
प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री
महाकुंभ 2025: 24 घंटे अलर्ट पर 220 हाईटेक डिप डाइवर्स, 700 नावों से सुरक्षा का घेरा