एनआईईटी में कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर शुरू

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कैपजेमिनी ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच गठबंधन को मजबूत करते हुए संस्थान के कैंपस में कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की। यह सेंटर विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा, नई तकनीकों और उद्योग की कार्यप्रणाली से जोड़ने के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कुशल तकनीकी पेशेवर तैयार करने में मदद करेगा।

कोड एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित उभरती तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराया जाएगा। सेंटर क्लासरूम में होने वाली पढ़ाई और वास्तविक औद्योगिक कार्यक्षेत्र के बीच की दूरी को कम करने का काम करेगा। यहां उद्योग जगत के साथ संवाद, कार्यशालाएं, मेंटरिंग सत्र, सहयोगात्मक प्रोजेक्ट, फैकल्टी डेवलपमेंट और इनोवेशन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम में कैपजेमिनी इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-इनसाइट्स एवं डेटा बालासुब्रमण्यम नटराजन, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-इनसाइट्स एवं डेटा यशोवर्धन सोवाले, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-अर्ली करियर्स प्रोग्राम-इंडिया पुनीत कूमरा, सीनियर डायरेक्टर एवं ब्रांड हेड-इंडिया अमित खुराना तथा डायरेक्टर अर्ली करियर्स प्रोग्राम-इंडिया सुमन भट्टाचार्य मौजूद रहीं। एनआईईटी की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ओपी अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. विनोद एम. कापसे उपस्थित रहे।

बालासुब्रमण्यम नटराजन ने कहा कि कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस सेंटर विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के गठबंधन से इनोवेशन और निरंतर सीखने का वातावरण तैयार होगा तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेशेवर विकसित किए जा सकेंगे।

डॉ. नीमा अग्रवाल ने कहा कि कैपजेमिनी के सहयोग से स्थापित यह सेंटर विद्यार्थियों को कैंपस में रहते हुए औद्योगिक परिस्थितियों और कार्यप्रणाली से रूबरू होने का अवसर देगा। अनुभव आधारित शिक्षा, इनोवेशन और इंडस्ट्री मेंटरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल के जरिए उद्योग और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगे। एनआईईटी और कैपजेमिनी का यह सहयोग अनुभव आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर और इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ तकनीकी क्षेत्र के लिए कुशल प्रतिभाओं के विकास पर केंद्रित रहेगा।

यह भी देखे:-

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह-2023 का भव्य आयोजन
एकेटीयू की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं अन्य विश्वविद्यालय
पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे, उत्साहित हैं विद्यालय के विद्यार्थी
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में अर्न्त-डेंटल कॉलेज दो दिवसीय वार्षिक समारोह ’’ऑक्लूजन- 2023’’ का आयोजन
जीबीयू उत्तर प्रदेश में प्रमुख आर्टिफिसियल इन्टेलिजन्स हब के रूप में उभरने की तैयारी में है।
शारदा यूनिवर्सिटी में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  टैलेंट टाइटन्स  कार्यक्रम का आयोजन हुआ 
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
नोएडा में सबसे बड़े रोजगार मेले का आयोजन, 589 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की कैडेट आरुषि शर्मा ने SSB में AIR-05 हासिल कर रचा इतिहास, सेना में लेफ्टि...
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
तालिबान की भारत से पहली बातचीत, क्या हो सकते है दूरगामी परिणाम