ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया वॉक टू डस्टबिन अभियान
- दो डस्टबिन रखने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वॉक टू डस्टबिन अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम ने कूड़े के लिए दो डस्टबिन रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव के नेतृत्व में चले इस अभियान में सेक्टर बीटा-1 अल्फा -1 , सेक्टर-1 और टेकजोन -4 के रेहड़ी-पटरी व क्योस्क लगाने वाले दुकानदारों को जागरूक किया गया। सलिल यादव ने बताया कि यह अभियान अन्य सेक्टरों में भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिन दुकानों के आसपास गंदगी मिली, उनका चालान भी किया गया। सलिल यादव ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जूट व कागज के थैले का इस्तेमाल करने की अपील की। प्राधिकरण के स्वच्छता अभियान से जुड़ी सहयोगी संस्था फीडबैक फाउंडेशन डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी।
यह भी देखे:-
बाईक से गिरकर भट्टे के मुंशी की मौत
अतिक्रमण के खिलाफ और जोरदार अभियान चलाएगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
प्रदूषण पर सख्त डीएम मनीष कुमार वर्मा: निर्माण साइटों का रात्रि निरीक्षण और कूड़ा जलाने वालों पर जुर...
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
गौसेवक राहुल गुर्जर नरौली द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्राधिकरण, मानी गई मांगे,आंदो...
शारदा यूनिवर्सिटी में वाइट कोट र्सेरेमनी का आयोजन
निकाय चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबैर अली ने बैठक में दिए ये दिशा-निर्देश
उत्तर रेलवे उपभोक्ता क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बने सुखबीर सिंह भाटी देवटा
किसानों के अधिकारों की अनदेखी पर आजाद समाज पार्टी का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं के हाथ में होगी रालोद की कमान: सदस्यता अभियान में सैकड़ों ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन
Petrol-Diesel की कीमतों में चौथे दिन उछाल, 1 लीटर तेल के लिए लगेंगे इतने रुपए
बिलासपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन साबिर कुरैशी की पत्नी नजमा कुरैशी ने किया नामांकन
जुनेदपुर मे खेल-कूद समिति द्वारा वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन किया
कल का पंचांग, 18 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
धरने पर बैठे किसान की मौत, परिजन बोले- ठंड के कारण गई जान
ग्रेटर नोएडा: सपा सरकार के दौरान पुलिस के गुडवर्क की होगी जांच : धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर
