व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर
व्यापारियों संग पुलिस बैठक में समस्या समाधान व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर जोर
दनकौर – व्यापार मंडल दनकौर रजिस्टर्ड की श्रीमती अपार्टमेंट में व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश गर्ग की अध्यक्षता व महामंत्री संदीप कुमार जैन के संचालन में आहूत बैठक में व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता से चाचा कर उनके समाधान का रास्ता खोजा गया इसके अलावा कस्बे की प्रमुख समस्याओं को भी व्यापार मंडल के माध्यम से जनप्रतिनिधि तक रखने की बात कही गई। और बिहारी लाल चौक से लेकर डिग्री कॉलेज तक सड़क के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं को एक-एक करके निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में दनकौर के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुधीर कुमार का व्यापार मंडल के संरक्षक
राकेश कुमार गर्ग एवं अध्यक्ष रजनीकांत अग्रवाल के साथ व्यापारियों ने बुके दे कर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। साथ ही कस्बा चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह का भी सम्मान किया गया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने में सभी से सहयोग अपेक्षा की।
इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा, कांति चंद्र, नरेश चंद, नवीन गोयल, पंकज गुप्ता, पवन गोयल, मोनू गर्ग, दीपक, आदेश, मुकेश जैन, दान बहादुर, धर्मेंद्र भाटी, नरेश चंद्र गर्ग, हेमंत नागर, अशोक गोयल, गिरीश गुप्ता श्रीनिवास गर्ग, संजय गोयल, ताहिर खान, अतुल मित्तल, संजय वर्मा, निजाम खान, पुरुषोत्तम प्रजापति, प्रवेश मित्तल, संजय गोयल, दीपक गर्ग सुशील मांगलिक, प्रमोद सिंघल, संजीव सिंघल, गुरुदेव, अफसर खान, ज्ञानेंद्र मारवाड़ी पुनीत गोयल घनश्याम दास रमेश चंद संदीप वर्मा पंकज गर्ग रोहित चोकड़ात नासिर अब्बासी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
यह भी देखे:-
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी: योगी सरकार हर जिले में बनाएगी 100 बेड के अस्पताल, जल्द लागू हो...
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली भव्य श्रीराम की झाँकी शोभायात्रा, 26 सिंतबर से रामलीला मं...
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनवाने के लिये, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-2 और सूरजपुर में किया पौधारोपण
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
रमाबाई महिला छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास-नारद संवाद ने भावविभोर किया श्रोताओं को
नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
नवाचार और उद्यमिता से ही नए भारत का सपना होगा सच: एकेटीयू में इन्क्युबेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम का समाप...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पर्यावरणीय सुरक्षा पर ज़ोर, AEMC बैठक में लिए गए अहम निर्णय
शारदा शताब्दी सम्मान समारोह में आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठ...
भारत का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा समागम ग्रेटर नोएडा में शुरू: आरईआई एक्सपो और बैटरी शो इंडिया ने तय कि...
श्रीकांत त्यागी की पत्नी का नोएडा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'कहा मुझे पुरुष थाने में रखा गया'
शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
रास्ता बन्द करने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
