किसान नेता अमरीश चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
दादरी। वरिष्ठ किसान नेता एवं उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला पंचायत वार्ड नंबर-03 के प्रत्याशी अमरीश चौहान का जन्मदिन जारचा रोड स्थित अशोक भवन, मेन मार्केट स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने कार्यालय पहुंचकर अमरीश चौहान को फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सूरजपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलकित सिंगल, वरिष्ठ समाजसेवी अवधेश सिसोदिया, सौरभ सिसोदिया, वरिष्ठ व्यवसायी दीपक गोयल, अक्षत गोयल, जतिन गोयल और अभिषेक ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
अमरीश चौहान ने जन्मदिन पर पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों और शुभचिंतकों के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ने उनके इस दिन को विशेष बना दिया। उन्होंने कहा कि वह किसान, मजदूर और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में परिवार के सदस्य की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
