जेपी पब्लिक स्कूल में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, नवाचार, नेतृत्व क्षमता तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत तथा प्रधानाचार्या के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अंग्रेजी काव्य-पाठ, नाट्य प्रस्तुति, शास्त्रीय नृत्य, काव्य मंचन, आत्मरक्षा प्रदर्शन ‘कवच–एम्पावर टू प्रोटेक्ट’ तथा मधुर संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ इनोवेशन अवॉर्ड, एक्सीलेंस अवॉर्ड, प्रधानाचार्या पुरस्कार, एनसीसी कैडेट प्रमाणपत्र तथा अंतर-विद्यालयी उपलब्धि पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यालय, अंतर-विद्यालय, जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत ही व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

यह भी देखे:-

"Rising Stars and Shining Legends": एच.आई.एम.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रो...
यूनाइटेड कालेज में रोजगार एंव स्किल डेवल्पमेन्ट पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित
शारदा विश्विद्यालय में आयाजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन
Up Board Result 2022 गौतमबुद्ध नगर : दीपांशु तोंगड़ 12 वीं तो अक्षित शर्मा 10 वीं के टॉपर बने , दी...
ग्रेटर नोएडा: रयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों को भावभीनी विदाई
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने मनाया 74वाँ गणतंत्र दिवस
समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार
मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सृष्टि और फैज़ान ने बाज़ी मारी
रामाज्ञा स्कूल दादरी में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सनराइज एकेडमी बनी विजेता
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर डीपीएस फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर महिला और सामाजिक संगठनों का संवाद सम्मेलन: जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में प...
ग्लोबल कॉलेज का काउंसलिंग सेंटर क हुआ नोएडा एवं जेवर में विधिवत उद्घाटन
एकेटीयू के 11 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बीबीए में विदाई पार्टी का आयोजन
जीआईएमएस के 450 विद्यार्थियों ने जिम कॉर्बेट में सीखी नेतृत्व और टीमवर्क की कला
Tree Plantation Drive by Ryan International School, Greater Noida