समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा।
समसारा विद्यालय में सोमवार, 19 जनवरी 2026 से प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ। विद्यालय से लंबे समय से जुड़ी शिक्षिका ज्योति बत्रा ने कार्यवाहक प्रधानाचार्या के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

ज्योति बत्रा पिछले 11 वर्षों से समसारा विद्यालय से जुड़ी हैं। वे पी.जी.टी. के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं तथा बीते छह वर्षों से सीनियर कोऑर्डिनेटर के रूप में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का सफल संचालन कर रही थीं। उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन राय ने 16 वर्षों की सेवा के बाद अपने पद से विदाई ली। उनके योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजमेंट समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, डायरेक्टर कर्नल ज्ञान सिंह तोमर तथा हेड एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल प्रमोद कुमार अत्री ने समस्त स्टाफ के समक्ष औपचारिक घोषणा की। इस दौरान बुके भेंट कर ज्योति बत्रा को कार्यभार सौंपा गया और उनके साथ पूरे समसारा परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम उत्साह और सकारात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों व कर्मचारियों ने नई प्रधानाचार्या के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

यह भी देखे:-

काली पट्टी बांधकर किसानों ने निकाला विरोध जुलूस
मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल : सीटू ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में निकाला जुलूस
मिशन शक्ति पखवाडे के तहत छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक
निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया
समसारा विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में लॉयड प्रीमियर लीग का भव्य समापन, "बिसीए वारियर" बने विजेता
2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति : 14 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति 29 नवम्बर को करेगी महापंचायत
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को थॉटवर्क्स में 11.10 एलपीए का ऑफर मिला
लॉकडाउन  में महत्वपूर्ण सेवाओं को दी गई ई पास में छूट 
यमुना प्राधिकरण द्वारा 797 फ्लैटों की योजना लांच की गयी
इनर व्हील क्लब ने स्कूल में किया पौधारोपण
पंचशील ग्रीन 1 में रामलीला महोत्सव: बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
यूपी रोडवेज की बस पलटी, ड्राईवर घायल
नगरीय निकाय चुनाव: गौतमबुद्ध नगर :  आप प्रत्याशियों ने किया नामांकन