रामाज्ञा स्कूल दादरी में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सनराइज एकेडमी बनी विजेता

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के दादरी- बिसाडा रोड स्थित रामाज्ञा स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता सनराइज एकेडमी बना. इससे पहले फ़ाइनल मैच सनराइज एकेडमी बनाम एमएस मेमोरियल के बीच खेला गया. जिसमें सनराइज एकेडमी ने मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. बता दें टूर्नामेंट का शुभारम्भ 21 दिसम्बर से हुआ था. मैच के बीच-बीच में स्कूल के बच्चों ने डांस परफॉरमेंस देकर समां बाँध दिया.

टूर्नामेंट के समपन पर मुख्य आतिथि के रूप में भारतीय विकष परिषद् के सदस्य राजेन्द्र गोयल, अशोक गोयल, प्रतिभा गोयल, कविता गर्ग, संगीता बंसल मौजूद रहे. रामाज्ञा स्कूल की प्रिंसिपल मिनाक्षी साहनी ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन के जरिये टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम का हौसला बढ़ाया. प्रिनिच्पल मिनाक्षी साहनी ने कहा उत्साह और जोश किसी भी असंभव कार्य को संभव में बदल सकता है. उन्होंने कहा कभी भी हार मत मानों.

स्कूल के चेयरमैन उत्कर्ष गुप्ता ने विजेता टीम सनराइज अकैडमी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया . उपविजेता टीम एमएस मेमोरियल को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैन ऑफ़ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, फ़ील्डर का ख़िताब भी दिया गया .

यह भी देखे:-

विश्व स्तर पर शांति स्थापित कराने के लिए समसारा विद्यालय सम्मानित
लॉयड इंस्टीट्यूट में छात्रों में मोबाइल व टेबलेट का वितरण 
ग्रेटर नोएडा : पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर 8 सितम्बर से खेल प्रतियोगिता
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण, मशीनरी निर्माण की बारीकियों को जाना
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट के पी0जी0डी0एम0 के विद्यार्थियों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन
उमा  पब्लिक स्कूल सूरजपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह 
रयान इंटरनेशनल स्कूल ने विंटर स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 में झटके शानदार मेडल, रहा नंबर-1
रामईश संस्थान में राष्ट्रिय सेमिनार का आयोजन
जीएनआईओटी की रजत जयंती: पच्चीस वर्षों की उत्कृष्टता का भव्य उत्सव
यथार्थ अस्पताल में स्पोर्ट्स संबंधी चोटों के लिए नए क्लिनिक्स खोले गए
शारदा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, दस छात्रों को मिला 9 लाख रुपये का सालाना पैकेज
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति उत्सव और पतंग महोत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन
नॉर्थ वेस्ट कराटे चैंपियनशिप में कराटे प्लेनेट गौतमबुद्ध नगर  के बच्चों ने परचम लहराया 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप-2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया, भारतीय हॉकी टीम क...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के शौर्योत्सव 2026 में खेल प्रतिस्पर्धाओं का रोमांच चरम पर
प्रो कबड्डी में चयन होने पर विधायक तेजपाल नागर ने खिलाड़ियों को दी बधाई