“एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर महिला और सामाजिक संगठनों का संवाद सम्मेलन: जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में प्रशासनिक सुधार पर जोर

ग्रेटर नोएडा, 25 अप्रैल 2025

जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान और अटल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “महिला एवं सामाजिक संगठन – संवाद सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा स्थित जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ, जिसमें महिला और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में  गीता शाक्य (राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश) ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे नागरिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

“एक राष्ट्र एक चुनाव” पर संबोधित करते हुए  गीता शाक्य ने कहा कि यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का एक दूरदर्शी प्रशासनिक सुधार है, जिससे चुनावों के समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि एक ही समय पर चुनाव होने से अरबों रुपये की बचत होगी, साथ ही समय का भी सदुपयोग होगा। इससे भारत और अधिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा और विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव” प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगा।

इस अवसर पर जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान के बी के गुप्ता, सुभास भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, रवि जिन्दल, राज नागर, रामकुमार नागर, दिनेश भाटी, मनोज भाटी, मनोज प्रधान सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर भी रोक.
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
"वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक...
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने बेनेट यूनिवर्सिटी के स्पार्क टैंक प्रतियोगिता में किया शानदार प...
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
राजेश पायलट शिक्षा समिति ट्रस्ट ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ध्वनि प्रदूषण पर कार्यशाला का आयोजन  
गुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया  कोरोना जाँच शिविर कैम्प,7पोजेटिव केस मिले
भाकियू ने अजय मिश्रा टेनी को गृह राज्य मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की
आईटीएस डेंटल कॉलेज ने वर्ल्ड टीबी डे कार्यक्रम में निभाई सक्रिय भूमिका, नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकत...
देखें VIDEO, अभिभावक संघ व शिक्षा समिति के लड़ाई में पीस रहे मासूम बच्चे
दादरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
ग्राम फूलपुर में कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में डिबेट प्रतियोगिता: ईवी पर छात्रों ने रखे तर्क, भविष्य की तकनीक पर हु...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जिला जेल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, बंदियों को नि: शुल्क वितरित ...