तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 

ब्रेकिंग : बीटा- 2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। परी चौक के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़। शातिर बदमाश कार में सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पकड़े गए शातिर बदमाश पर लगभग एक दर्जन लूटपाट के मुकदमे दर्ज है। शातिर बदमाश के 2 साथी 2 दिन पहले मुठभेड़ के बाद किए थे गिरफ्तार। शातिर बदमाश के पास से कार दो लूट के मोबाइल अवैध हथियार जिंदा कारतूस बरामद। चेकिंग के दौरान बीटा 2 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना बीटा-2 पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में-

आज दिनांक 29/04/2022 को थाना बीटा-2 पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच थाना क्षेत्र के पी-3 से परी चौक जाने वाले सर्विस रोड पर हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश बंटी निवासी अलीगढ़ को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से लूटे हुए 02 मोबाइल फोन, अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस व एसेंट कार बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई है। घायल बदमाश पर लगभग एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं और यह बीटा-2 थाने से 3 मुकदमों में वांछित चल रहा था। बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। इसके साथी तीन पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं जिसमें एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्ध नगर पुलिस

यह भी देखे:-

चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की पांच बाइकें बरामद
तीन साल के बच्ची का ब्लाइंड मर्डर को पुलिस सुलझाया, हत्यारोपी निकला ... , पढ़ें पूरी खबर
चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की युवक की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
ग्रेटर नोएडा में यूपी एसटीएफ ने दबोचा 1 लाख का इनामी बदमाश, बिहार पुलिस हिरासत से हुआ था फरार, हत्या...
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरोह धरा, 09 गिरफ्तार
युवती को शराब पिलाकर रेप करने का आरोप
अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ कई गिरफ्तार
जानिए, पॉश सोसाइटी के दरींदे गार्ड की काली करतूत
चेन लूट की घटनाओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को छलनी करने वाले अल्ताफ राजा गैंग के दो बदमाशों को लगी गोली
आखिर क्यों दोस्तों ने की थी UBER CAB चालक की हत्या, सूरजपुर पुलिस ने किया खुलासा, पढ़ें
बैंक कर्मी बनकर की लाखों रुपए की ठगी
कल का पंचांग , 21 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
खून के रिश्ते का कर डाला खून, भाई बना कातिल, भाभी से शादी के जुनून में 15 बार चाकू से वार, वॉट्सऐप च...
मूजखेड़ा में बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को छत से नीचे फे...
डबल मर्डर में मारे गए युवकों की हुई पहचान