ग्रेटर नोएडा वेस्ट- गौरसिटी के राधा कृष्ण पार्क में चल रहा है पंचम रामलीला महोत्सव

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा आयोजित होने वाले 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव 2022 का शुभारंभ 26 सितंबर को दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर व गौरसंस ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमति मंजू गौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में राजा हरिश्चन्द्र की नाटिका का मंचन 26 सितम्बर को हुआ। साथ ही रावण, कुम्भकरण व विभीषण की तपस्या, रावण-वेदवती संवाद, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाना, भगवान शिव से चन्द्रहास प्राप्त करना व मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार के प्रसंगों का मंचन हुआ। अन्य दिनों में राम व सीता जन्म, अहिल्या उद्धार, तड़का वध, सुबाहु वध व पुष्प वाटिका में राम-जानकी मिलन के दृश्य प्रमुख रहे।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहता है।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 400 फुट एलईडी वाल पर ग्राफिक्स की सहायता से हो रहा है जो कि स्थानीय निवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ट्रस्ट अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला प्रांगण को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है व साथ अग्निशमन यंत्रों की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य, वीरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, हर्षमणि, विकास, कैलाश शर्मा, दीपक यादव, अमित बाजपेई, सहित अन्य प्रतिदिन कार्यक्रम सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी देखे:-

श्री रामलीला साइट 4 : हनुमान जी ने जला डाली रावण के सोने की लंका
दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
साइट-4 रामलीला में क्षेत्रीय इतिहास पर विशेष नाटक "हिंडन की रफ्तार" का भव्य आयोजन
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया उद्घाटन
रबूपुरा रामलीला में भरत को राज राम को मिला बनवास
श्री धार्मिक रामलीला में नारद प्रसंग का अद्भुत मंचन: शिव-पार्वती विवाह ने बिखेरा समां
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 द्वारा भव्य मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना से, नारद मोह प्रसंग ने जीता दर्शकों...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में भगवान राम का हुआ जन्म, आयोध्या में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा- नोएडा में  आज शाम धू-धू कर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण, जानिए कहाँ और किस समय
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा: रामलीला राम जन्म से अयोध्या में खुशी की लहर
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के मंचन के लिए भूमि पूजन सम्पन्न, राजस्थान के कलाकार करेंगे भव्य प्...
नवरात्र सेवक दल द्वारा संचालित 9वां विशाल नवरात्र महोत्सव: केकई और राम संवाद ने मोहा
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : अशोक वाटिका में कैद सीता से मिले हनुमान, उजाड़ी अशोक वाटिका
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा भव्य राम जन्म महोत्सव: परिवार संग रामलीला में सीखें राम की ली...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , भगवान श्री राम और माता सीता के जन्मोत्सव की लीला देख दर्शक हु...
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने किया भूमि पूजन